---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

टेकऑफ के तुरंत बाद गिर गया प्लेन का टायर, 235 यात्रियों को लेकर जा रहा था जापान

United Airlines flight loses tyre after take-off: सैन फ्रांसिस्को से जापान जाने के लिए यूनाइटेड एयरलाइंस के एक प्लेन ने उड़ान भरी थी। लेकिन, टेकऑफ के तुरंत बाद इसका एक टायर निकल गया जिसकी वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में 235 यात्रियों समेक क्रू मेंबर मौजूद थे। घटना में किसी को चोट नहीं पहुंची है।

---विज्ञापन---

United Airlines flight loses tyre after take-off : सैन फ्रांसिस्को से जापान जा रहे यूनाइटेड एयरलाइंस के एक विमान को लॉस एंजिलिस में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सैन फ्रांसिस्को में टेकऑफ के दौरान इस विमान का टायर निकल गया था। जानकारी के अनुसार इस विमान में 235 यात्री और 14 क्रू मेंबर सवार थे। इसके छह में से बाईं ओर स्थित मेन लैंडिंग गियर एसेंबली पर एक टायर निकल गया था। इस प्लेन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद ही टायर को गिरते देखा जा सकता है।

---विज्ञापन---

प्लेन से निकलने के बाद यह टायर सैन फ्रांसिस्को इंटरनेशनल के एम्प्लॉई पार्किंग लॉट में गिरा। यह टायर एक कार पर गिरा जिससे कार की पीछे की खिड़की चकनाचूर हो गई। इसके बाद यह टायर एक दीवार को तोड़ते हुए थोड़ी दूर जाकर रुका। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है। घटना के थोड़ी देर बाद ही यूनाइटेड एयरलाइंस के प्लेन को लैंडिंग करनी पड़ी। इस घटना को लेकर एयरलाइन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि साल 2002 में बने इस प्लेन को इस तरह तैयार किया गया था कि टायर खोने या डैमेज होने पर भी सेफ लैंडिंग की जा सके।

First published on: Mar 08, 2024 08:15 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola