लव बाईट से पकड़ी गई मह‍िला टीचर की करतूत, नाबालिग स्टूडेंट के साथ 30 बार क‍िया 'गंदा काम'

Bizarre News in Hindi : टीचर ने एक छात्र के साथ यौन संबंध बनाया, लव बाईट देखकर बच्चे की मां को इस पर शक हो गया। उसने पुलिस से इसकी शिकायत की और फिर जांच में महिला टीचर दोषी पाई गई। इसके बाद भी उसने एक अन्य छात्र के साथ लगभग 30 बार यौन संबंध बनाया।

Love Bite

Bizarre News in Hindi : एक महिला टीचर को दो नाबालिग छात्रों के साथ यौन संबंध बनाने के मामले में दोषी पाया गया है। महिला टीचर ने ना सिर्फ छात्रों के साथ यौन संबंध बनाए बल्कि उनमें से एक के बच्चे की मां भी बन गई। एक बार जब टीचर ने एक 15 साल के लड़के साथ यौन संबंध बनाया तो बच्चे की मां को शक हो गया और मामला पुलिस से होते हुए अदालत तक पहुंच गया।

विज्ञापन

मामला ब्रिटेन का है, जहां कोरोना काल के दौरान एक महिला टीचर का ब्रेकअप हो गया था। वह इससे उबरने की कोशिश कर रही थी। तभी उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए एक लड़के से हुई, जो नाबालिग था। टीचर ने लड़के को मिलने के लिए बुलाया, शॉपिंग कराई और फिर उसे अपने फ्लैट पर लेकर गई।

विज्ञापन

इस दौरान दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। लड़का जब घर पहुंचा तो शरीर पर लव बाईट के निशान देखकर उसे शक हो गया और पूछताछ में लड़के ने सब बता दिया। लड़के की मां स्कूल पहुंची और टीचर के खिलाफ शिकायत की। मामला पुलिस तक पहुंचा और टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

कुछ समय बाद टीचर को जमानत पर रिहा कर दिया गया लेकिन उसने फिर एक नाबालिग लड़के के साथ दोस्ती की और करीब 30 बार यौन संबंध बनाया। इस दौरान वह प्रेग्नेंट भी हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने महिला टीचर को गिरफ्तार कर लिया और फिर उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया।

विज्ञापन

टीचर ने एक बच्चे को जन्म दिया। उसने कोर्ट में कहा कि जन्म के लगभग एक दिन बाद बच्चे को मुझसे दूर कर दिया गया और रोज बस तीन घंटे ही मुझसे मिलवाया जाता है। हालांकि कोर्ट ने महिला को दोषी पाया है। शिक्षिका को स्कूल से निलंबित कर दिया गया और फिर नौकरी से भी निकाल दिया गया। हालांकि बच्चे की वजह से कड़ी शर्तों के साथ सजा से पहले टीचर को जमानत पर रिहा किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ