Ukraine Russia conflict: पुतिन ने बेलारूस को भेजे घातक परमाणु हथियार, यूक्रेन बॉर्डर पर किए गए तैनात
Edited By Bhola Sharma

Ukraine Russia conflict:
Edited By Bhola Sharma

Ukraine Russia conflict:
Ukraine Russia conflict: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि परमाणु हथियारों का पहला जखीरा अब बेलारूस पहुंच गया है। सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि बाकी परमाणु हथियार गर्मियों के अंत तक डिलीवर कर दिए जाएंगे।
यूक्रेन की सीमा से लगे देश में सामरिक परमाणु बम तैनात करने की योजना के तहत रूस आगे बढ़ रहा है। युद्ध में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह उन सभी लोगों के खिलाफ एक निवारक उपाय है जो रूस और उसकी रणनीतिक हार के बारे में सोचते हैं। रूसी नेता की ये टिप्पणी इस सप्ताह बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के दावों का मुहर लगाती है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके देश को रूस से बम और मिसाइल का पहला बैच प्राप्त हुआ।
Putin confirms first nuclear weapons moved to Belarus
Read @ANI Story | https://t.co/X623ZQXCPI#Putin #Belarus #RussiaUkraineWar pic.twitter.com/OqtynxLz7Z
— ANI Digital (@ani_digital) June 17, 2023
लुकाशेंको ने रूसी और बेलारूसी मीडिया से कहा कि हमारे पास मिसाइल और बम हैं जो हमें रूस से प्राप्त हुए हैं। बम हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए बमों की तुलना में तीन गुना अधिक शक्तिशाली हैं।
बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने घोषणा की कि रूस ने बेलारूस को परमाणु हथियारों की डिलीवरी शुरू कर दी है, जिनमें कुछ ऐसे भी हैं जो स्पष्ट रूप से हिरोशिमा और नागासाकी पर किए गए विस्फोटों से तीन गुना अधिक शक्तिशाली हैं। लुकाशेंको का तर्क है कि हथियार केवल एक निवारक के रूप में काम करेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: