'ईरान की बजाय वेनेजएुला के तेल पर डील कर सकता है चीन', ट्रंप का ऑफर, भारत को लेकर भी किया बड़ा दावा

Donald Trump Oil Trade Offer: निकोलस मादुरो की सरकार का पतन करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अब वेनेजुएला के तेल को दुनियाभर को बेचने के लिए बेताब हैं. क्योंकि उन्हें इसमें मुनाफ नजर आ रहा है और वे इसके लिए देशों को ऑयल ट्रेड डील ऑफर करने लगे हैं.

Donald Trump

राष्ट्रपति ट्रंप अब वेनेजुएला का तेल दुनिया को बेचने के लिए बेताब हैं.

Trump Planning for Venezuela Oil: अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला में घुसकर निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी समेत गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थन से डेल्सी रोड्रिगेज वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति बन गईं. वहीं मादुरो की सरकार का पतन करने के साथ ही अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल भंडार को भी अपने कंट्रोल ले लिया.

विज्ञापन

अब अमेरिका उस तेल भंडार के जरिए कमाई करने की फिराक में है, इसके लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने देशों को डील ऑफर करना शुरू कर दिया है. उन्होंने चीन को एक ऑफर दिया है और चीन को ऑफर देते समय उन्होंने भारत को लेकर भी एक दावा किया है कि भारत अब ईरान की बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा और इसके लेकर समझौता कर लिया गया है.

विज्ञापन

भारत को बताया वेनेजुएला के तेल का खरीदार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एयरफोर्स-1 में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चीन का स्वागत है, वे तेल खरीद पर एक शानदार समझौता करने के लिए आ सकते हैं. हमने पहले एक समझौता कर लिया है. भारत भी इसमें शामिल हो रहा है और वे ईरान से तेल खरीदने के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेंगे तो हमने समझौते की रूपरेखा पहले ही तैयार कर ली है.

राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक भारत ईरान और रूस से दूरी बना रहा है और वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदने के लिए कदम आगे बढ़ा रहा है. ग्लोबल ट्रेड के नियमों और तरीके में बदलाव, प्रतिबंधों और अमेरिका के टैरिफ दबाव के बीच भारत कच्चे तेल के लिए सस्ते और आसान सोर्स तलाश रहा है. चीन भी चाहे तो ऐसा कर सकता है और किसी भी डील के लिए स्वागत है.

विज्ञापन

तेल खरीदने के बदले टैरिफ घटाने का ऑफर

बता दें कि गुजरात में रिलायंस इंडस्ट्रीज की 2 बड़ी रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स हैं, जो रोजाना 14 लाख बैरल कच्चे तेल की प्रोसेसिंग करने की क्षमता रखती हैं. भारत ने अमेरिका से वादा किया है कि वह रूस से कच्चे तेल की खरीद में कटौती करेगा. राष्ट्रपति ट्रंप ने मार्च 2025 में वेनेजुएला से तेल खरीदने वाले देशों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. इन देशों में भारत भी शामिल हैं.

विज्ञापन

फिर अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ सैन्य अभियान चलाया और 3 जनवरी को उन्हें उनकी पत्नी समेत गिरफ्तार कर लिया. वहीं अब अमेरिका ने भारत को ऑफर दिया है कि वह रूस से तेल खरीदने की बजाय वेनेजुएला से तेल खरीद सकता है, बदले में उस पर लगा टैरिफ घटा दिया जाएगा. चर्चा है कि यह ऑफर स्वीकार कर लिया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ