टैरिफ 25 से 18 करने को कैसे माने ट्रंप? भारत से ट्रेड डील का वेनेजुएला-यूक्रेन से क्या कनेक्शन, पढ़ें इनसाइड स्टोरी

US India Trade Deal: अमेरिका ने भारत के साथ व्यापार समझौता फाइनल कर लिया है और भारत पर लगा टैरिफ भी घटा दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने अचानक यह फैसला लेकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है, वहीं इस फैसले का कनेक्शन यूक्रेन और वेनेजुएला दोनों से माना जा रहा है.

Donald Trump, PM Modi

राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी ने फिर एक दूसरे की तारीफ की है.

US India Trade Deal Inside Story: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय आयात पर लगा टैरिफ घटाकर 25 से 18 फीसदी कर दिया है. साथ ही भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील की घोषणा भी की है. राष्ट्रपति ट्रंप के इस फैसले का प्रधानमंत्री मोदी ने स्वागत किया और एक ट्वीट लिखकर प्रतिक्रिया व्यक्त की. वहीं ट्रेड डील और टैरिफ में कटौती का कनेक्शन यूक्रेन और वेनेजुएला से है. साथ ही दावा किया गया है कि रूस से तेल की खरीद भारत पूरी तरह बंद कर देगा.

विज्ञापन

कैसे संभव हुआ दोनों देशों में व्यापार समझौता?

भारत का टैरिफ घटाने और ट्रेड डील के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अचानक मान कैसे गए? आखिर भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील अचानक कैसे संभव हो गई? इसके बारे में राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि उनकी भारत के प्रधानमंत्री से बातचीत हुई थी और उस बातचीत में कई मुद्दों पर चर्चा है. इन मुद्दों में ट्रेड, टैरिफ, रूस, यूक्रेन और ईरान आदि शामिल थे. प्रधानमंत्री मोदी ने रूस से तेल की खरीद पूरी तरह बंद करने का वादा किया और अमेरिका-वेनेजुएला से तेल खरीदने पर सहमति जताई. इस फैसले से रूस और यूक्रेन की जंग खत्म होगी.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में क्या-क्या लिखा?

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने ट्वीट में कुछ ऐसा ही लिखा. उन्होंने तेल खरीद, व्यापार समझौते और टैरिफ में कटौती के लिए यूक्रेन और रूस की बात तो नहीं की, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जरूरत जताया. अमेरिका के साथ व्यापार समझौते और टैरिफ में कटौती को वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए बेहद जरूरी बताया. उन्होंने दुनिया में शांति स्थापना के राष्ट्रपति ट्रंप के प्रयासों में साथ देने की प्रतिबद्धता भी जताई. साथ ही दावा किया कि भारत और अमेरिका मिलकर काम करके व्यापार साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे.

ईरान के साथ चाबहार प्रोजेक्ट से भी मिला संबंध

बता दें कि अमेरिका और भारत की ट्रेड डील और टैरिफ में कटौती का संबंध ईरान-भारत के बीच चाबहार बंदरगाह को लेकर हुए समझौते से भी है. दरअसल, अमेरिका का ईरान के साथ 36 का आंकड़ा है और उसे भारत का ईरान के साथ चाबहार समझौता पसंद नहीं थी, इसलिए अमरेिका ने भारत को इस समझौते को लेकर भी अप्रैल 2026 तक का समय दिया था. एक फरवरी को पेश हुए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि चाबहार प्रोजेक्ट के लिए इस साल कोई फंड नहीं दिया जाएगा. इसलिए भी ट्रंप ट्रेड डील के लिए मान गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ