---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

जेलेंस्की के ‘सबसे बड़े सिपाही’ की मौत, ‘जूस’ से हुए थे मशहूर

Ukraine Pilot Andrew Pilshikov Killed in Plane Crash: यूक्रेन ने अपने सबसे बड़े सिपाही को खो दिया है। यूक्रेन की वायु सेना ने शनिवार को एक बयान में कहा कि शुक्रवार को राजधानी के पश्चिम में दो L-39 प्रशिक्षण विमानों की टक्कर के बाद तीन यूक्रेनी पायलटों की मौत हो गई। राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा […]

---विज्ञापन---

Ukraine Pilot Andrew Pilshikov Killed in Plane Crash: यूक्रेन ने अपने सबसे बड़े सिपाही को खो दिया है। यूक्रेन की वायु सेना ने शनिवार को एक बयान में कहा कि शुक्रवार को राजधानी के पश्चिम में दो L-39 प्रशिक्षण विमानों की टक्कर के बाद तीन यूक्रेनी पायलटों की मौत हो गई। राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि तीन लोगों में एंड्री पिल्श्चिकोव शामिल थे। वह उन लोगों में से एक थे जिन्होंने हमारी बहुत मदद की। उन्होंने कहा- जांच जारी है। विवरण पर चर्चा करना अभी जल्दबाजी होगी। निश्चित रूप से सभी परिस्थितियां स्पष्ट कर दी जाएंगी।

दर्दनाक और अपूरणीय क्षति

वायु सेना ने जानकारी देते हुए कहा कि दुर्घटना मध्य यूक्रेन के जाइटॉमिर ओब्लास्ट में हुई। यह क्षेत्र राजधानी कीव के पश्चिम में है और सीमा रेखा से सैकड़ों मील दूर है। वायु सेना ने टेलीग्राम ऐप पर लिखा- हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। यह हम सभी के लिए एक दर्दनाक और अपूरणीय क्षति है। जेलेंस्की ने पायलटों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा- “यूक्रेन उन लोगों को कभी नहीं भूलेगा जिन्होंने देश के मुक्त आसमान की रक्षा की।”

---विज्ञापन---

कॉल साइन ‘जूस’ से मशहूर हुए थे

रूस के आक्रमण के शुरुआती चरण के दौरान कीव पर हवाई लड़ाई में भाग लेकर एंड्री पिल्श्चिकोव ने प्रसिद्धि हासिल की थी। वह कॉल साइन ‘जूस’ से मशहूर हुए थे। जब रूस ने यूक्रेन में सैकड़ों क्रूज मिसाइलें और ड्रोन लॉन्च किए तब पिल्श्चिकोव ने ‘जूस’ के तहत उड़ान भरी। इसके बाद उनका निकनेम जूस पड़ गया। एयरफोर्स में कॉल साइन को रेडियो कम्यूनिकेशन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसका उपयोग फ्लाइट सूट और जैकेट नाम टैग पर भी किया जाता है।

हादसे की जांच 

पिल्श्चिकोव रूसी हमले का पुरजोर तरीके से जवाब देते हुए प्रसिद्ध हुए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- “क्रूज मिसाइलों को रोकना, आपका मिशन जमीन पर लोगों की जान बचाना है।” उन्होंने यूक्रेनी वायु सेना में शामिल होने के अपने सपने के बारे में भी बताया। हादसे के बाद इस बात की जांच चल रही है कि क्या उड़ान तैयारी नियमों का सही ढंग से पालन नहीं किया गया था।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 27, 2023 10:18 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola