हेलमेट, फ्रिज को हिंदी में क्या कहते हैं? 99% लोग नहीं जानते होंगे जवाब

General Knowledge : कुछ अंग्रेजी शब्दों का इतेमाल हिंदी भाषी लोग खूब करते हैं लेकिन बहुत कम लोग होंगे, जिन्हें कुछ शब्दों की हिंदी पता हो। आइये ऐसे ही शब्दों के बारे में जानते हैं।

Helmet (1)

General Knowledge :  पढ़ने, सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। जब भी वक्त मिले हमें सीखने के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आपके लिए कुछ मजेदार और ज्ञानवर्धक सामान्य ज्ञान लेकर आए हैं। हम आपके सामने कुछ सवालों और उनके जवाबों की लिस्ट रखने वाले हैं। पढ़िए और जानिए कि आपको कितने सवालों के जवाब पहले से पता था।

हेलमेट ऐसा शब्द है, जिसे शायद ही कोई ऐसा हो जो ना जानता हो लेकिन हेलमेट को इंग्लिश क्या कहते हैं, उसका जवाब 99 % लोगों के पास नहीं होगा। आइये ऐसे ही सवालों के जवाब जानते हैं।

एसी करंट को हिंदी में क्या कहते हैं?
एसी करंट को प्रत्यावर्ती धारा कहा जाता है।

कैलेंडर को हिंदी में क्या कहते हैं?
कैलेंडर को हिंदी में तिथि-पत्र या पंचांग कहा जाता है।

फ्रिज को हिंदी में क्या कहते हैं?
रेफ्रिजरेटर को आम बोलचाल में फ्रिज कहते हैं। रेफ्रिजरेटर या फ्रिज को हिंदी में ‘प्रशीतक’ और ‘शीतक यंत्र’ कहा जाता है।

फोन को शुद्ध हिंदी में क्या कहते हैं?
फोन को शुद्ध हिंदी में दूरभाष यंत्र कहते हैं।

साइकिल को हिंदी में क्या कहते हैं?
साइकिल को हिंदी में ‘द्विचक्र वाहिनी’ कहते हैं।

हेलमेट को हिंदी में क्या कहते हैं?
हेलमेट को हिंदी में शिरस्त्राण कहा जाता है।

कार को हिंदी में क्या कहते हैं ?
कार को हिंदी में ‘गाड़ी’ और ‘सवारी’ कहा जाता है। वैसे कार शब्द ही हिंदी भाषी लोग भी खूब प्रयोग करते हैं।

ऐरोप्लेन को हिंदी क्या कहते हैं?
ऐरोप्लेन को हिंदी में हवाई जहाज कहा जाता है, ये बहुत कॉमन है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ