भारत के इस गांव में मर्दों से प्रेग्नेंट होने आती हैं विदेशी महिलाएं, वजह बेहद अजीब

Pregnancy Tourism Ladakh : क्या है प्रेग्नेंसी टूरिज्म? आखिर प्रेग्नेंट होने के लिए बड़ी संख्या में विदेश महिलाएं भारत क्यों आती हैं? आइये जानते हैं इसके पीछे का कारण

Pregnancy Tourism

Pregnancy Tourism Ladakh : दुनिया भर में एडवेंचर, वाइल्ड लाइफ, इको, धार्मिक तरह तरह के टूरिज्म हैं। बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए दुनिया के कोने -कोने में जाते हैं और भारत भी आते हैं। वैसे तो भारत विदेशियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि देश के एक हिस्से में विदेशी महिलाएं प्रेग्नेंट होने के लिए क्यों आती हैं? आखिर इसके पीछे का कारण क्या है, आइये जानते हैं।

विज्ञापन

लद्दाख में एक गांव है, कारगिल से 70 किलोमीटर दूर मौजूद इस गांव को आर्य वैली के नाम से जाना जाता है। दावा किया जाता है कि यहां विदेशी, खासकर यूरोपीय देशों की महिलाएं सिर्फ इसीलिए आती हैं ताकि यहां के मर्दों से गर्भवती हो सकें। ये थोड़ा अजीब है लेकिन इसकी चर्चा खूब होती है।

विज्ञापन

इसके पीछे का कारण?

लद्दाख के आर्य वैली में ब्रोकपा जनजाति के लोग रहते हैं। इनको लेकर कहा जाता है कि ये लोग अलेक्जेंडर द ग्रेट (सिकंदर महान) की सेना के वंशज हैं। इतना ही नहीं दावा तो ये भी है कि वे दुनिया के बचे हुए आखिरी शुद्ध आर्य हैं। कहा जाता है कि सिकंदर महान जब भारत से जा रहा था तो उसकी फौज का कुछ भाग भारत में ही रह गया था और उनके वंशज भारत में आज भी हैं।

विज्ञापन

ये है कारण

विदेशी महिलाएं सिकंदर की सेना की तरह ही अच्छे कद काठी, शारीरिक बनावट, मजबूत शरीर वाले औलाद की चाहत में यहां पहुंचती हैं और प्रेग्नेंट होने के बाद यहां से चली जाती हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि पहले इस समुदाय के लोगों का बहुत अधिक क्रेज नहीं था लेकिन इंटरनेट पर प्रचार-प्रसार के बाद विदेशी महिलाओं की संख्या बढ़ने लगी। विदेशी महिलाएं शारीरिक संबंध बनाने के बदले में पुरुषों को पैसे देती हैं।

विज्ञापन

ब्रोकपा दावा करते हैं कि वे ही आर्य के वंशज हैं लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं है। उनकी कोई जांच भी नहीं है लेकिन अपनी कद काठी , शारीरिक बनावट , कुछ कहानियों, लोककथाओं के आधार पर वे शुद्ध आर्य होने का दावा करते हैं। जानकारों का कहना है कि प्रेगनेंसी टूरिज्म एक बस बनी बनाई कहानी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ