चीन का सबसे अमीर व्यक्ति कौन? टिकटॉक से क्या है कनेक्शन

Zhang Yiming Networth : कई देशों में सोशल मीडिया एप टिकटॉक काफी फेसम है तो कई देशों में इस पर बैन भी लगा हुआ है। इस बीच हुरून रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में टिकटॉक के संस्थापक चीन के सबसे अमीर व्यक्ति बने।

Zhang Yiming Networth

Zhang Yiming Networth

विज्ञापन

Zhang Yiming Networth : टिकटॉक के फाउंडर झांग यिमिंग चीन के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। टिकटॉक की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से इसकी मूल कंपनी बाइटडांस के सह-संस्थापक की संपत्ति में तेजी से इजाफा हुआ। हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अमीर लोगों की एक लिस्ट जारी की, जिसमें झांग यिमिंग 49.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ चीन के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।

हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार, 41 वर्षीय झांग यिमिंग की संपत्ति 49.3 बिलियन डॉलर है, जो 2023 की तुलना में 43 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने साल 2021 में बाइटडांस के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन समझा जाता है कि वह फर्म के लगभग 20 प्रतिशत के मालिक हैं। चीन की कई देशों से संबंध खराब होने के बाद भी दुनिया में टिकटॉक सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप में से एक बन गया।

Advertisment

कैसे बढ़ी झांग यिमिंग की संपत्ति?

भारत और अमेरिका समेत कई देशों में टिकटॉक एप बैन है। इसके बावजूद पिछले साल बाइटडांस का वैश्विक प्रॉफिट 60 प्रतिशत बढ़ गया, जिससे झांग यिमिंग की व्यक्तिगत संपत्ति में इजाफा हो गया। हुरुन के प्रमुख रूपर्ट हूगेवेरफ ने कहा कि पिछले 26 सालों में झांग यिमिंग ऐसे 18वें व्यक्ति हैं, जिनके सिर पर चीन के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज सजा है।

विज्ञापन

तीसरे-चौथे नंबर पर कौन?

विज्ञापन

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर टेक ग्रुप टेंसेंट के प्रमुख पोनी मा हैं, जिनकी अनुमानित व्यक्तिगत संपत्ति 44.4 बिलियन पाउंड है। पीडीडी होल्डिंग्स के संस्थापक कॉलिन हुआंग पिछले साल तीसरे स्थान पर थे, लेकिन इस साल खिसक कर चौथे स्थान पर पहुंच गए।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ