South Korea: हैमिल्टन होटल के पास शुरू हुई थी धक्का-मुक्की, संकरी गली में भीड़ बढ़ने से हुई घटना
Edited By Amit Kasana

सियोल हैमिल्टन होटल के पास हुई भगदड़
Edited By Amit Kasana

सियोल हैमिल्टन होटल के पास हुई भगदड़
अमित कसाना, सियोल: सियोल के हैलोवीन समारोह में हुई भगदड़ के बाद मरने वालों का हादसा लगातार बढ़ रहा है। अभी तक जहां 120 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। यह आंकड़ा आगे बढ़ भी सकता है। अभी तक की मीडिया रिपोर्ट की मानें तो साउथ कोरिया के सबसे पसंदीदा हैमिल्टन होटल के पास सबसे पहले धक्का-मुक्की शुरू हुई थी।
#UPDATE 120 people killed, 100 injured in Seoul Halloween crush: officials pic.twitter.com/ivweswa4Hv
— AFP News Agency (@AFP) October 29, 2022
मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो होटल के आसपास लोगों की संख्या सैकड़ों में थी। यहां भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा था। अचानक भीड़ पीछे से धक्का देने लगी। चूंकि भीड़ अधिक थी लोग आगे एक-दूसरे पर चढ़ने लगे। जिससे भगदड़ मच गई। चीख-पुकार के साथ लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। नेशनल फायर एजेंसी के एक अधिकारी चोई चेओन-सिक ने कहा कि इटावन लेसर जिले में एक संकरी गली में भीड़ बढ़ने से यह घटना हुई। जिसके बाद होटल के आसपास भगदड़ मच गई।

सियोल हैमिल्टन होटल के पास हुई भगदड़
बताया जा रहा है कि हैलोवीन समारोह में कई लाख लोग सड़क पर थे। साल 2020 के बाद कोविड 19 के चलते यह समारोह नहीं हो रहा था। अब दो साल बाद फिर यह कार्यक्रम हुआ तो बड़ी संख्या पर लोग इसमें हिस्सा लेने सड़कों पर निकले। जानकारी के अनुसार पूरा इलाका छावनी में तब्दील था। सड़क पर करीब 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात थे। लेकिन जब भगदड़ हुई तो उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो गया।
पुलिस लोगों से शांति व संयम बनाने की अपील करते ऐलान करती सुनी गई। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पार्टी में भगदड़ मचने से कार्डियक अरेस्ट से पीड़ित करीब 50 लोगों को सीपीआर दिया गया। इमरजेंसी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि 81 फोन ऐसे लोगों के आए जिन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने बयान जारी कर अधिकारियों से घायलों को बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया है। साथ ही उत्सव स्थलों की सुरक्षा की समीक्षा करने को कहा है।
पश्चिमी देशों में हैलोविन फेस्टिवल मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि ये फेस्टिवल पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए मनाया जाता है। इस दिन लोग डरवाना मेकअप करते हैं और डरवाने आउटफिट्स पहनते हैं। हैलोवीन की उत्पत्ति प्राचीन सेल्टिक त्योहार समहिन से हुई है। यह दिन सेल्टिक कैलेंडर का आखिरी दिन होता है। इसलिए सेल्टिक लोगों के बीच यह नए वर्ष की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। ईसाई समुदाय के लोग इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। हैलोवीन अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपियन देशों में मनाया जाता है, लेकिन इस त्योहार की शुरुआत आयरलैंड और स्कॉटलैंड से हुई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: