Pakistan Afghanistan Taliban News: तालिबान ने अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक करने पर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। तालिबान ने डूरंड रेखा के पास पाकिस्तान की सैन्य चौकियों को तबाह कर दिया है। यह जानकारी अफगानिस्तान स्थित खामा प्रेस ने रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए दी।
‘हम सभी परिस्थितियों में अपनी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करेंगे’
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान की रक्षा और सुरक्षा बल किसी भी आक्रामक कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार हैं। हम सभी परिस्थितियों में अपनी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करेंगे। वहीं, खामा प्रेस के मुताबिक, डूरंड रेखा पर तालिबान बलों और पाकिस्तानी सीमा रक्षकों के बीच सोमवार की सुबह 7 बजे झड़प भी हुईं।
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर दागे रॉकेट
गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान में रॉकेट हमले के बाद दंड पाटन के लोगों ने अपने घर खाली कर दिए थे। पाकिस्तानी वायु सेना द्वारा अफगानिस्तान के खोस्त और पक्तिका प्रांतों में हवाई हमले किए जाने के बाद तालिबान और पाकिस्तान के सशस्त्र बलों के बीच झड़पें शुरू हो गईं।
https://twitter.com/BalochistanCur1/status/1769816182696141146
पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक में 8 लोगों की मौत
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने सोमवार को पक्तिका प्रांत के बरमेल जिले और खोस्त प्रांत के सेपेरा जिले में बमबारी की। इससे महिलाओं और बच्चों समेत आठ लोग मारे गए। इस पर तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने चेतावनी दी थी कि अफगानिस्तान की संप्रभुता पर किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
‘हम अपने क्षेत्र पर आक्रमण बर्दाश्त नहीं करेंगे’
तालिबान के उपप्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने कहा कि हम पाकिस्तान के हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमने दुनिया के कई पावरफुल देशों के खिलाफ लड़ाइयां लड़ी हैं। हमें लंबे संघर्ष का अनुभव है। हम अपने क्षेत्र पर किसी भी प्रकार के आक्रमण को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
यह भी पढ़ें: 5000 फीट ऊंचाई, अचानक उठने लगी लपटें, जोरदार धमाका और प्लेन क्रैश, रनवे पर बिखर गई थीं लाशें
पाकिस्ता ने क्या कहा?
इस बीच, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमने अफगानिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों के अंदर आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया था। सोमवार को किए गए इस ऑपरेशन का मुख्य निशाना हाफिज गुल बहादुर समूह के आतंकवादी थे, जो पाकिस्तान के अंदर कई आतंकवादी हमलों को अंजाम दे चुके हैं, जिसमें कई अधिकारियों की मौत हुई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को उत्तरी वजीरिस्तान के मीर अली में एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया गया, जिसमें सात पाकिस्तानी सैनिकों की जान चली गई।
यह भी पढ़ें: चांद पर दौडे़गी बुलेट ट्रेन, अंतरिक्ष में लोगों को मारी जाएगी गोली; चीन-जापान के प्लान से दुनिया हैरान
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
5 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
11 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
12 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
13 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
15 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
20 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines