Video : पाकिस्तानी ने महिला को बनाया बेवकूफ लेकिन कैमरे में कैद हुई करतूत, भड़के लोग

Pakistan Shopkeeper Video Viral : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुकानदार अपने ग्राहक के धोखाधड़ी करता दिखाई दे रहा है। वह सामान वजन करने के बाद प्लास्टिक की थैली को बदल रहा है। किसी ने उसकी इस हरकत का वीडियो बना लिया।

Pakistan Shopkeeper Viral Video

Pakistan Shopkeeper Video Viral: कई दुकानदार बड़ी चालाकी से अपने ग्राहकों को चूना लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पाकिस्तानी दुकानदार एक महिला ग्राहक के साथ धोखाधड़ी कर रहा है। हालांकि उसकी हरकत कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में एक फल की दुकान से एक महिला खरीद दारी करती दिखाई दे रही है। महिला ने कुछ फल चुनकर वजन करने के लिए दिए। इसी बीच दुकानदार ने जब फल को प्लास्टिक की थैली में डाला तो बड़ी ही चालाकी से प्लास्टिक की थैली को बदल दिया।

विज्ञापन

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दुकानदार ने पहले से ही कुछ प्लास्टिक की थैलियों में फल भरकर रखे हुए हैं। जब ग्राहक उसे फल चुनकर देते हैं तो वजन करने के बाद बड़ी ही सफाई से थैली को बदल देता है। हालांकि उसकी चालाकी किसी शख्स ने कैमरे में कैद कर ली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salaam! Pakistan (@salaam_pakistan)


दुकानदार की चालाकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि एक फैक्ट की बात बताऊं, ये काम सिर्फ और सिर्फ पाकिस्तान में देखने को मिलेगा। एक अन्य ने लिखा कि वीडियो का छोटा हिस्सा दिखाकर इस दुकानदार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि उसकी मजबूरी है क्योंकि उसका पुराना माल कोई खरीद नहीं रहा होगा, इससे वह सड़ जायेगा और उसका नुकसान हो जाएगा। एक अन्य ने लिखा कि ये अपने फायदे के लिए दूसरों को चूना लगा रहा है। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसे लोगों को तुरंत पकड़कर जेल में बंद कर देना चाहिए ।

विज्ञापन

बता दें कि वीडियो को @salaam_pakistan नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे 60 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ