आखिर ऐसा क्या हुआ? अफगानिस्तान में 21 लोगों की चली गई जान, 38 घायल

Afghanistan Bus collides: दक्षिण कंधार इलाके में तेज रफ्तार बस की पहले बाइक से टकर हुई। फिर अनियंत्रित होकर बस विपरित दिशा से आ रहे टैंकर से जा टकराई। पुलिस के अनुसार घायलों में 11 लोगों की हालत गंभीर बनी है। अब इस बात की जांच ही जा रही है कि बस में कितनी यात्री कैपेसिटी थी, उसके पास परमिट था या नहीं।

Afghanistan Bus collides

Afghanistan Bus collides: अफगानिस्तान में यात्रियों से खचाखच भरी बस की बाइक से टक्कर हुई है। इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है और तकरीबन 38 घायल अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। दरअसल, बाइक से टक्कर होने के बाद चालक बस पर से कंट्रोल खो बैठा। जिसके बाद बस कुछ देर सड़क पर लहराते हुए एक टैंकर से जा टकराई।

विज्ञापन

तेज धमाके के बाद बस रुकी

अफगानिस्तान मीडिया के अनुसार यह हादसा रविवार को दक्षिणी कंधार में हुआ है। यहां कंधार से हेरात की तरफ जाते हुए पहले सड़क पर एक बाइक बस से टकराई। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार तो सड़क पर दूर जा गिरा। फिर बस अनियंत्रित हो गई, ड्राइवर ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन वह उसमें कामयाब न हो सका। बस दूसरी तरफ सामने से आ रहे टैंकर में जा घुसी। टैंकर से टकराने पर बस तेज धमाके के बाद रुक गई और उसमें आग लग गई।

विज्ञापन

घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल 

स्थानीय लोगों के अनुसार बस में 60 से अधिक सवारियां थी। हादसे के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई, बस में बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग भी थे। किसी तरह आसपास सड़क पर चल रहे लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मोकै पर स्थानीय पुलिस व दमकल विभाग के लोग पहुंचे। घायलों को समीप के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अभी तक डॉक्टरों ने 21 लोगों को मृत घोषित कर दिया है। वहीं, इस हादसे में 38 लोग घायल हैं।

विज्ञापन

11 लोगों की हालत गंभीर

पुलिस के अनुसार घायलों में 11 लोगों की हालत गंभीर बनी है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बस में कितनी सीटिंग और यात्री कैपेसिटी थी। कैसे बस में इतनी अधिक संख्या में यात्री सवार थे? हादसा इतना भीषण था कि टैंकर से टकराने के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
पुलिस प्रवक्ता एजातुल्ला हक्कानी ने कहा कि 38 घायल लोग घायल हैं। यातायात पुलिस अधिकारी सड़क हादसे की जांच कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ