अंतरिक्ष से Sunita Williams के नए वीडियो; SpaceX के क्रू-9 को देखकर बोलीं- आपका स्वागत है

Sunita Williams Videos From Space: अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स के नए वीडियो सामने आए हैं। उन्हें अंतरिक्ष से निकालने के लिए रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। स्पेसएक्स के क्रू-9 मेंबर्स का वे स्वागत करती नजर आईं और वीडियो में वे काफी खुश भी नजर आ रही हैं।

SpaceX Crew 9 Dragon Spacecraft Astronauts

क्रू-9 के एस्ट्रोनॉट्स के साथ सुनीता विलियम्स।

विज्ञापन

Sunita Williams Rescue Operation New Videos: अंतरिक्ष में फंसी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके एक साथी बुच विल्मोर का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। उन्हें अंतरिक्ष से वापस लाने के लिए अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल क्रू-9 को भेजा है। इस कैप्सूल में 2 एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष में गए हैं। रविवार को यह कैप्सूल लॉन्च हुआ और इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंचा। अब फरवरी 2025 तक सुनीता विलियम्स के धरती पर लौटने की उम्मीद है। नासा ने क्रू-9 के अंतरिक्ष में पहुंचने और वहां स्पेस स्टेशन के अंदर सुनीता विलियम्स से एस्ट्रोनॉट्स की मुलाकात और बातचीत के वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें सुनीता धरती से अपने ‘रक्षकों’ को देखकर काफी खुश नजर आ रही हैं और उन्होंने दोनों का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया है।

 

विज्ञापन

इंटरनेशनल अंतरिक्ष स्टेशन में अब इतने लोग

बता दें कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में अब अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर, निक हेग, अलेक्जेंडर गोरबुनोव, जीनेट एप्स, अलेक्जेंडर ग्रेबेनकिन, माइक बैरेट, मैथ्यू डोमिनिक, इवान वैगनर, डॉन पेटिट और एलेक्सी हैं। नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव स्पेसएक्स के क्रू-9 ड्रैगन कैप्सूल में अंतरिक्ष में गए हैं। इस क्रू-9 का मकसद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष से वापस धरती पर भेजना है। शनिवार दोपहर एक बजे के बाद फ्लोरिडा के केप कैनावेरल से स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन ने उड़ान भरी थी। क्रू-9 कैप्सूल रविवार को भारतीय समयानुसार शाम लगभग 5:30 बजे ISS से जुड़ा। हेग और गोरबुनोव ने करीब 90 मिनट बाद ISS में एंट्री की।

 

विज्ञापन

सुनीता विलियम्स ने एस्ट्रोनॉटस का स्वागत किया

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में एंट्री करते ही निक और अलेक्जेंडर का जोरदार स्वागत हुआ। पहले से मौजूद सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने दोनों का गले लगाकर स्वागत किया। वहीं सुनीता विलियम्स भी दोनों के गले मिलीं और कहा कि आपका स्वागत है। इस दौरान वे काफी खुश नजर आईं। बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 6 जून 2024 से अंतरिक्ष में हैं। वे स्टारलाइनर से अंतरिक्ष में गए थे, लेकिन डॉकिंग करते समय स्टारलाइनर से हीलियम लीक होने के कारण इसमें तकनीकी खराबी आ गई और वे वापस धरती नहीं लौट पाईं। उन्हें केवल 8 दिन वहां रहना था, लेकिन अब वे 3 महीन से वहीं हैं। स्टारलाइनर में आई खराबी को देखते हुए हादसा होने के डर से दोनों को उससे धरती पर लौटने की परमिशन नहीं दी गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ