Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

स्कॉटलैंड में डूबने से 2 भारतीय छात्रों की मौत, दोस्तों के साथ गए थे ट्रैकिंग पर

Two Indians Found dead in Scotland: स्कॉटलैंड में डूबने से दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र अपने दो दोस्तों के साथ ट्रैकिंग करने गए थे। दोनों के शव पानी से निकाल लिए गए हैं। दोनों ही स्टूडेंट भारत के एक ही राज्य के रहने वाले हैं। ट्रैकिंग के दौरान दोनों पानी में गिरे थे। इनके साथियों ने पुलिस को तुरंत सूचित किया था।

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Apr 19, 2024 07:00
gurugram drowned
गुरुग्राम में 5 साल का मासूम डूबा।

Dundee University Student Found dead in Scotland: स्कॉटलैंड में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई है। दोनों की जान डूबने के कारण गई है। चार दोस्त ट्रैकिंग के लिए झरनों के लिए मशहूर लिन ऑफ टुमेल पर्यटन स्थल गए थे। एक मृतक 22 और दूसरा 27 साल का था। ट्रैकिंग के दौरान अचानक दोनों का बैलेंस बिगड़ गया और वे पानी में जा गिरे। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसा बुधवार रात को हुआ। लिन ऑफ टुमेल पर्थशायर के पिटलोचरी के उत्तर-पश्चिम में स्थित है, यहां टुमेल और गैरी नदियों का संगम होता है। यह इलाका चट्टानों और झरनों के लिए प्रसिद्ध है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:क्या है Green Islam? पर्यावरण के लिए ‘अनोखा’ रास्ता अपना रहा दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश

चारों लोग डंडी यूनिवर्सिटी के छात्र थे। जैसे ही दो लोग पानी में जाकर गिरे, दोनों दोस्तों ने पुलिस को सूचित किया था। जिसके बाद पुलिस, दमकल और एंबुलेंस मौके पर पहुंची थी। दोनों मृतक आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। लंदन में भारतीय दूतावास की ओर से भी घटना की पुष्टि की गई है। उनके शव बरामद कर लिए गए है। दूतावास छात्रों के परिजनों के संपर्क में हैं। वहीं, डंडी यूनिवर्सिटी की ओर से भी हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया है।

---विज्ञापन---

शुक्रवार को किया जाएगा दोनों का पोस्टमार्टम

यूके में एक मृतक के रिश्तेदार रहते हैं। दूतावास के अधिकारियों ने उनसे भी मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि स्टूडेंट्स का पोस्टमार्टम 19 अप्रैल यानी शुक्रवार को होगा। जिसके बाद शवों को भारत लाया जाएगा। स्कॉटलैंड पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि उनको बुधवार को शाम 7 बजे ब्लेयर एथोल के पास लिन टुमेल झरने पर हादसे की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सभी टीमें मौके पर गई थीं। वहां से दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं। मृतकों के दोस्तों से पूछताछ जारी है। अभी मामले में कोई संदिग्ध पहलू नहीं मिला है। प्रशासन को भी इसकी रिपोर्ट जल्द सौंपी जाएगी।

First published on: Apr 19, 2024 07:00 AM

संबंधित खबरें