सऊदी अरब में झूला गिरने का वीडियो आया सामने, 23 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

सऊदी में झूला गिरने का वीडियो आया सामने, 23 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

Saudi Arabia, Taif, Video Viral, Swing Falling, Surfaced, Injured, सऊदी अरब, ताइफ़, वीडियो वायरल, झूला गिरना, घायल

झूला गिरने से 23 लोग घायल हुए

विज्ञापन

सऊदी अरब के ग्रीन माउंटेन अम्यूजमेंट पार्क में झूला गिरने का एक डरावना वीडियो सामने आया है। इस घटना में झूले में सवार करीब 23 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर 40 सेकेंड का वीडियो हो रहा वायरल

Advertisment

सऊदी अरब के ताइफ शहर में ग्रीन माउंटेन अम्यूजमेंट पार्क है। यहां पिछले कुछ दिनों से मेला लगा हुआ है। इस मेले में कई बड़े झूले लगे हुए हैं। वीरवार रात 360 डिग्री तक घूमने वाले झूले में कई करीब 40 लोग सवार थे। इसी झूले का करीब 40 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तीसरे चक्कर में झूले का टूटा वायर

विज्ञापन

वीडियो में झूला करीब 2 चक्कर लगाते हुए 360 डिग्री तक घूमता है। तीसरे चक्कर में झूले की वायर अचानक से टूट जाती है जिसके बाद वहां चीख-पुकार मच जाती है। इस घटना में करीब 23 लोग घायल हुए। बाकी लोगों को मामूली चोटें आई है। घायलों में 3 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ