शांति वार्ता के बाद कीव पर रूस का बड़ा ड्रोन अटैक, कई इलाकों में लगी भीषण आग

Russia-Ukraine War: इस्तांबुल में पिछले दिनों रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता के लिए बैठक का आयोजन किया गया। हालांकि, इस बैठक में जंग रोकने के लिए सीजफायर पर बात नहीं बन पाई। इसके बाद अब रूस ने फिर से यूक्रेन पर हमला किया है।

Russia Ukraine War Drone Attack

Photo Credit- Social Media

विज्ञापन

Russia-Ukraine War: यूक्रेन और रूस में चल रही जंग को खत्म करने के लिए पिछले हफ्ते से बैठकों का दौर शुरू हो गया था, लेकिन इन बैठकों में जंग रोकने को लेकर सहमति नहीं बन पाई। अब रिपोर्ट सामने आई कि रूस ने फिर से यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला किया है। रूस का ये हमला कई ड्रोन के जरिए किया गया, जिससे अलग-अलग जगहों पर भीषण आग लग गई। इसमें में अभी तक 6 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

देर रात हुआ कीव पर हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन की राजधानी कीव पर 30 जुलाई की देर रात को हमला किया गया। रूस ने हमले के लिए कई ड्रोन को एक साथ भेजा, जिससे कीव में जोरदार धमाका हुआ। इस हमले में अभी तक बच्चे समेत कुल 6 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि कीव के आसपास में करीब 10 ऐसी जगह और थीं, जहां पर रूसी हमले किए गए हैं। धमाकों के बाद कई जगह पर भीषण आग भी लगी। इसमें कई घर, एक स्कूल और बहुत सी गाड़ियों को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

जंग रोकने के लिए ट्रंप दे चुके हैं धमकी

हमलो के दौरान दो बार धमाकों की आवाज सुनी गई। पहले धमाके स्थानीय समयानुसार सुबह 3:20 बजे हुए। उसके बाद अटैक का सायरन बंद हो गया। इसके कुछ देर बाद फिर से धमाकों की आवाज सुनी गई। बता दें कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर दोनों देशों की जंग खत्म नहीं होती है, तो अगले 10 दिनों के अंदर ही रूस पर नया टैरिफ लगा दिया जाएगा।

इसके साथ ही तुर्की के इस्तांबुल में सीजफायर पर सहमति के लिए एक बैठक की गई। 16 मई और 2 जून को भी इससे पहले दो बार सीजफायर पर बात की जा चुकी है। साथ ही जंग के बंदियों और मारे गए सैनिकों के शवों का आदान-प्रदान किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ