'खजाने की चाबी' निकली मेले से खरीदी 2 हजार की चीज, हाथ लगा जैकपॉट

Rare Brooch Auction Dramatic Story: मेले से महिला ने एक ब्रोच खरीदा, जो उसके लिए खजाने की चाबी साबित हुआ और उसके हाथ जैकपॉट लगा। ब्रोच म्यूजियम से गुम हुआ था और वह जिसके हाथ लगा, उसने उसे मार्केट में बेच दिया। महिला को ब्रोच पसंद आया और एक वीडियो देखते-देखते उसे ब्रोच की असली कहानी पता चली।

Rare Broach Sold By British Woman In Auction

Rare Broach Sold By British Woman In Auction

Rare Brooch Sold In Online Auction: एक महिला ने मेले से 2 हजार रुपये की एक चीज खरीदी थी, लेकिन उसे नहीं पता था कि यह चीज ‘खजाने की चाबी’ है और जब उसे पता चला तो उसके हाथ जैकपॉट लग गया। महिला ने उस चीज को नीलामी पर लगाया, जिसके बदले उसे 10 लाख रुपये मिले। महिला ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से जूझ रही है और इस पैसे से वह अपना इलाज कराएगी। कुछ पैसे वह ब्रेस्ट कैंसर रिसर्च सेंटर को दान करेगा। कुछ पैसे अपने बेटे को देगी। इटली के टस्कनी में 5 दिवसीय घुड़सवारी कोर्स करेगी। नेपल्स में सैन कार्लो ओपेरा हाउस घूमने जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 साल से कोठरी में बेकार पड़ा हुआ था ब्रोच

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मूलरूप से ब्रिटेन की रहने आर्टिस्ट फ्लोरा स्टील 36 साल पहले इंग्लिश मिडलैंड्स में लगे मेले में घूमने आई थी। इस दौरान उन्होंने 20 पाउंड (2126 रुपये) में चांदी का एक ब्रोच खरीदा, जो अब लगभग £10,000 (10,63,046 रुपये) में बिका। फ्लोरा बताती हैं कि उन्होंने कई सालों तक अपने कोट पर लगाकर इसकी चमक का लुत्फ उठाया। इसके बाद उन्होंने इसे पुराना मानकर कोठरी में रख दिया। पिछले 20 साल से उन्होंने इसे हाथ तक नहीं लगाया। पिछले दिनों वह यूट्यूब स्क्रॉल कर रही थीं। उन्होंने टेलीविजन शो ‘एंटीक्स रोड शो’ पर प्रस्तुत किए जा रहे ब्रोच के बारे में BBC की एक कहानी देखी।

विज्ञापन

BBC की कहानी देखकर असलियत पता चली

फ्लोरा ने बताया कि क्लिप में प्रस्तुतकर्ता जेफ्री मुन्न ने विक्टोरिया के टाइम के वास्तुकारों और कलाकारों द्वारा डिजाइन किए गए ब्रोच दिखाए। इन्हीं ब्रोच में से एक ब्रोच गुम हो गया था, जिसकी तस्वीर देखकर उन्हें पता लगा कि उनके पास जो ब्रोच है, वह गुम हुआ ब्रोच है। उन्होंने शो के एंकर के जरिए इंग्लैंड की मार्केट हार्बरो में गिल्डिंग्स की ऑक्शन में हिस्सा लिया। ब्रोच को उसमें पेश किया और एक शख्स ने इसे £9,500 ($12,000) में खरीद लिया। यह चांदी, लापीस लाजुली, मैलाकाइट और गुलाबी मूंगा से बना है। दूसरा ब्रोच 2011 में £31,000 ($50,000) में बिका था। इन ब्रोच को स्पेशली डिजाइन किया गया था।

विज्ञापन

2 दोस्तों के लिए डिजाइन किए गए थे ब्रोच

विलियम बर्जेस, जो वेल्स में कार्डिफ़ कैसल को डिजाइन करने के लिए जाने जाते हैं, ने 1864 में 2 दोस्तों के लिए ब्रोच बनाए थे, जो उन्होंने अपनी शादी में पहने थे। दोनों ब्रोच उन्होंने लंदन के विक्टोरिया और अल्बर्ट म्यूजियम में दे दिए, लेकिन एक ब्रोच गुम हो गया था, जो किसी के हाथ लगा, जिसने उसे फ्लोरा स्टील को बेच दिया। ब्रेस्ट कैंसर का 2 साल इलाज कराने के बाद उन्हें यह जानकर बहुत खुशी हुई कि उनके पास लंबे समय से खोया हुआ क़ीमती ब्रोच है, जिससे वे अपने इलाज के लिए पैसों का इंतजाम कर सकती हैं। इस तरह फ्लोरा की किस्मत चमकी और उनके हाथ जैकपॉट लगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ