US Congress: 'मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं...', अमेरिकी कांग्रेस को फिर संबोधित करने के आमंत्रण पर बोले पीएम मोदी

Narendra Modi, US Congress, America, US Congress, PM Modi Visit America

Pm Modi

US Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को अमेरिका दौरे पर रहेंगे। इससे पहले उन्हें अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त सभा को संबोधित करने का निमंत्रण मिला है। अमेरिका से आए निमंत्रण पर पीएम मोदी ने आभार जताया है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, विनम्र निमंत्रण के लिए हाउस स्पीकर केविन मैक्कार्थी, सीनेट के रिपब्लिकन नेता मैककोनेल, सीनेट मेजॉरिटी लीडर चक शूमर और सदन के डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफरीज को धन्यवाद देता हूं।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि मैं इसे स्वीकार कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। एक बार फिर कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने की प्रतीक्षा कर रहा हूं। हमें अमेरिका के साथ हमारी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर गर्व है, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, मजबूत लोगों से लोगों के बीच संबंधों और वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता की नींव पर बनी है।

विज्ञापन

फिर मोदी के नाम दर्ज होगा नया रिकॉर्ड?

पीएम मोदी दूसरी बार अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने 2016 में संबोधित किया था। दो बार अमेरिकी कांग्रेस संयुक्त सभा सभा को संबोधित करने वाले मोदी पहले भारतीय पीएम होंगे। पहली बार जवाहरलाल नेहरू ने 1949 में सदन और सीनेट को अलग-अलग संबोधित किया था।

विज्ञापन

21 जून को अमेरिका जाएंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी 21 जून को अमेरिका जाएंगे। वे वहां 24 जून तक रहेंगे। 22 जून को वे अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस में डिनर भी रखा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ