---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi AIIMS: साइबर हैकर्स ने एक बार फिर एम्स को बनाया निशाना, जानें कितना हुआ नुकसान?

Delhi AIIMS: दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पर मंगलवार को साइबर अटैक (Malware Attack) हुआ। हालांकि इसे विफल कर दिया गया। एम्स को दोपहर 2:50 बजे इस बात की जानकारी हुई। तत्काल टेक्निकल टीम अलर्ट हो गई और सेवाओं को बहाल कर दिया है। एम्स दिल्ली ने ट्वीट कर बताया कि साइबर सुरक्षा सिस्टम […]

---विज्ञापन---

Delhi AIIMS: दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पर मंगलवार को साइबर अटैक (Malware Attack) हुआ। हालांकि इसे विफल कर दिया गया। एम्स को दोपहर 2:50 बजे इस बात की जानकारी हुई। तत्काल टेक्निकल टीम अलर्ट हो गई और सेवाओं को बहाल कर दिया है।

एम्स दिल्ली ने ट्वीट कर बताया कि साइबर सुरक्षा सिस्टम द्वारा 14:50 बजे एक मैलवेयर हमले का पता चला। अटैक को विफल कर दिया गया। अब ई-हॉस्पिटल सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं।

---विज्ञापन---

पहले भी हुए साइबर अटैक

यह पहला मौका नहीं है, जब एम्स पर साइबर अटैक हुआ है। पिछले साल 23 नवंबर को इसी तरह के एक हमले में दो सप्ताह के लिए ई-हॉस्पिटल सेवाएं ठप हो गई थीं। उस वक्त अस्पताल के सर्वर पर Ransomware Attack नाम का साइबर हमला हुआ था। इसके चलते नियुक्ति, मरीजों के रजिस्ट्रेशन, डिस्चार्ज स्लिप आदि कामों पर असर पड़ा था। इस मामले में दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया था।

---विज्ञापन---

इसके बाद एम्स के कंप्यूटर सर्वर पर हमला चीनी हैकर्स द्वारा किया गया था। 100 सर्वरों में से पांच सर्वरों में हैकर्स घुस गए थे। हालांकि बाद में सेवाएं बहाल कर दी गई थीं।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: सचिन पायलट करेंगे नई पार्टी का ऐलान! करीबियों ने कहा- उन्हें सिर्फ हाईकमान के जवाब का इंतजार

First published on: Jun 06, 2023 09:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola