पुलिस अफसर ही निकला 12 साल की बच्ची से बलात्कार का दोषी, आठ साल तक करता रहा 'प्रताड़ित'

Greater Manchester Police, Police detective, Stephen Hardy, guilty of raping minor

ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस अधिकारी स्टीफ़न हार्डी को एक बच्चे से बलात्कार का दोषी पाया गया है।

Greater Manchester Police: ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस का एक अफसर 12 साल की बच्ची से रेप का दोषी पाया गया है। कोर्ट ने पाया कि दोषी ने आठ साल तक बच्ची से रेप किया, हालांकि गिरफ्तार किए जाने के बाद दोषी हमेशा आरोपों से इनकार करता रहा। लिवरपूल क्राउन कोर्ट 11 सितंबर को सजा सुनाएगी।

दोषी की पहचान मोत्ट्रम के रहने वाले 46 साल के स्टीफन हार्डी के रूप में हुई है। स्टीफन हार्डी ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस का जासूस है। हार्डी पर पिछले साल जुलाई में आरोप लगाया गया था, इसके बाद उसे पुलिस ने निलंबित कर दिया था। चार सप्ताह तक चली सुनवाई के बाद शुक्रवार को कोर्ट ने उसे बलात्कार, यौन उत्पीड़न का दोषी पाया।

दिसंबर 2012 से जून 2020 तक वारदात को दिया अंजाम

लिवरपूल क्राउन कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया गया कि हार्डी ने कैसे दिसंबर 2012 से लेकर जून 2020 तक नाबालिग के साथ वारदात को अंजाम दिया। उधर, बर्खास्त किए जाने के बाद हार्डी हमेशा आरोपों से इनकार करता रहा।

सीपीएस नॉर्थ वेस्ट की बलात्कार और गंभीर यौन शोषण यूनिट के सीनियर क्राउन प्रोसिक्यूटर जो पामिएरो ने कहा कि स्टीफन हार्डी ने बच्ची को अपना शिकार बनाने के लिए पहले उसे भरोसे में लिया। उसने एक पल भी नहीं सोचा कि नाबालिग के साथ ये व्यवहार कितना खतरनाक होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ