पाकिस्तान के एयरबेस पर आतंकी हमला; कई विमान और टैंक तबाह, 9 आतंकी मार गिराए

Pakistans Mianwali Airbase Suicide Attack Watch Video: फिलहाल मुठभेड़ जारी है और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने करीब 9 आतंकियों को मार गिराया है। घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Suicide attack on Pakistans Mianwali airbase, Pakistans Mianwali airbase, Pakistans News
विज्ञापन

Pakistans Mianwali Airbase Suicide Attack Watch Video: पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के मियांवली में पाकिस्तान एयरफोर्स के बेस स्टेशन पर शनिवार सुबह आतंकी हमले की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया गया है कि कई आत्मघाती हमलावरों और हथियारबंद जिहादियों ने मियांवली में पाकिस्तान वायु सेना के अड्डे पर हमला किया है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने करीब 9 आतंकियों को मार गिराया है। घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में भारी गोलीबारी की आवाज सुनी जा रही है। सामने आया है कि तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

Advertisment

एयरबेस में खड़े कई विमान और टैंक नष्ट किए

न्यूज साइट द फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के मियांवली एयरबेस में घुसने के लिए आतंकियों और आत्मघातियों ने दीवार पर सीढ़ी लगाई। पाकिस्तान के आतंकी समूह तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (TJP) ने दावा किया है कि एयरबेस पर हमला करने वाले उसके आतंकवादी लेटेस्ट हथियारों से लैस हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकियों ने बेस के दो परिसरों पर हमला किया है। इस दौरान बेस के अंदर खड़े कई विमानों को नष्ट कर दिया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकवादियों ने एयरबेस की सुरक्षा में लगे एक टैंक को भी नष्ट कर दिया है। खबरें ये भी हैं कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने करीब 9 आतंकवादियों को मार गिराया है। हालांकि अभी तक आतंकियों की संख्या को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। फिलहाल बेस में क्लीयरेंस ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

24 घंटे में दूसरा बड़ा हमला

पाकिस्तान के मियांवली में हुआ हमला 24 घंटे में दूसरी बड़ी वारदात है। बता दें कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान इलाके में भी बम विस्फोट किया गया था। यहां पुलिस को निशाना बनाकर हमला किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में करीब 5 लोगों की मौत हुई थी। घटना के बाद प्रधानमंत्री अनवारुल हक कांकेर ने निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि आतंक के खिलाफ उनकी जंग जारी रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ