क्या है 'यौम-ए-तशक्कुर'? जिसे पाकिस्तान ने ‘बुनयान अल मरसूस’ ऑपरेशन के बाद किया अनाउंस

Pakistan News: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ‘यौम-ए-तशक्कुर’ ऑपरेशन की घाेषणा की है। देशवासियों से अल्लाह का शुकराना अदा करने को कहा है। आइए इस ऑपरेशन के बारे में जानते हैं…

Pak PM Shehbaz Sharif | India Pakistan Tension | Ceasefire Violation

Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने युद्धविराम के बाद युद्धविराम उल्लंघन करके अपनी असलियत पूरी दुनिया को दिखा दी है।

पाकिस्तान कितना बेशर्म, धोखेबाज और अहसानफरामोश देश है, इसका अंदाजा पाकिस्तान की 2 नापाक हरकतों से बखूबी लगाया जा सकता है। पहले तो शाम को भारत के साथ युद्धविराम की बात कहकर रात को युद्धविराम का उल्लंघन कर दिया। दूसरी ओर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ ‘बुनयान अल मरसूस’ ऑपरेशन के बाद ‘यौम-ए-तशक्कुर’ ऑपरेशन अनाउंस कर दिया।

विज्ञापन

‘यौम-ए-तशक्कुर’ का मतलब है अल्लाह का शुकराना। प्रधानमंत्री शरीफ ने ऑपरेशन की घोषणा करते हुए कहा कि पाकिस्तान के ऑपरेशन बुनयान अल मरसूस की सफलता पर ‘यौम-ए-तशक्कुर’ मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, यह दिन ईश्वर के प्रति आभार प्रकट करने, सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता को श्रद्धांजलि देने, पूरे देश की एकता की सराहना करने के लिए मनाया जाएगा।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने राष्ट्र और धार्मिक विद्वानों से ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए देशवासियों से अल्लाह का शुकराना करने का आग्रह किया। शहीदों के लिए विशेष प्रार्थना करने का आह्वान किया और कहा कि पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। पूरा देश उनके साथ खड़ा है। पाकिस्तानी सशस्त्र बलों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए देशभर में ‘यौम-ए-तशक्कुर’ मनाया जाएगा।

विज्ञापन

कैसी हैं कायर पाकिस्तान की नापाक हरकतें?

बता दें कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान आतंकवादियों का घर है। पाकिस्तान की सरकार और सेना आतंकियों को ट्रेनिंग, पनाह, संरक्षण देती आई है। पाकिस्तान कई मंचों पर इस बात को कबूल भी चुका है। पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों ने अमेरिका, रूस और भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में पिछले 20 सालों में काफी आतंक, दहशत और डर फैलाया है।

विज्ञापन

पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों ने ही 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में भारतीय पर्यटकों पर आतंकी हमला किया। 26 भारतीयों की गोलियां मारकर जान ले ली। बदला लेने के लिए भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया। पाकिस्तान और POK में एयर स्ट्राइक करके 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। भारत ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की, लेकिन पाकिस्तान इससे बौखला गया।

पाकिस्तान ने भारत पर पलटवार किया और ड्रोन-मिसाइल अटैक करके नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। 4 दिन से पाकिस्तानी सेना भारतीयों पर गोलीबारी, गोलाबारी, ड्रोन, मिसाइल, रॉकेट दाग रही है। भारतीय सेना भी इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है, लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत के खिलाफ साजिशें रच रहा है। गीदड़भभकियां दे रहा है, जबकि पूरी दुनिया में उसकी किरकिरी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ