पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट भारत में किया गया बंद।
Edited By Amit Kasana

Pakistan government's Twitter account has been closed in India.
Edited By Amit Kasana

Pakistan government's Twitter account has been closed in India.
नई दिल्ली: पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट @GovtofPakistan भारत में बंद कर दिया गया है। दुनिया भर में हर दिन करोड़ों ट्वीट पोस्ट किए जाते हैं। ट्वीटर की पॉलिसी के अनुसार इन ट्वीट में स्थानीय कानूनों को ध्यान में रखा जाता है और उपयोगकर्ता की अभिव्यक्ति का सम्मान भी ध्यान रखा जाता है।
अभी पढ़ें – इमरान खान के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, जानें पूरा मामला
पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट भारत में किया गया बंद। pic.twitter.com/zW2RuLMt9A
— News24 (@news24tvchannel) October 1, 2022
ट्वीटर की पॉलिसी का उल्लघंन करने पर पाकिस्तान के ट्विटर अकाउंट पर रोक लगाई गई है। बता दें संयुक्त राज्य अमेरिका सहित कई देशों में ऐसे कानून हैं जो ट्वीट्स और या ट्विटर अकाउंट सामग्री पर लागू हो सकते हैं।
अगर ट्विटर को किसी अधिकृत संस्था से वैध और उचित दायरे का अनुरोध प्राप्त होता है, तो समय-समय पर किसी विशेष देश में कुछ सामग्री तक पहुंच को रोक दिया जाता है। यही भारत में हुआ है। इससे पहले भी पाकिस्तान के कुछ ट्विटर हैंडल को भारत में ब्लॉक किया गया है। जिसके बाद पाकिस्तान बौखला गया था। पाकिस्तानी सरकार ने इसका विरोध भी किया था।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: