पाकिस्तानी एयरलाइंस का क्रू मेंबर्स के लिए अनोखा फरमान, 'अंडरगार्मेंट्स जरूर पहनें'

pakistani

नई दिल्ली: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) ने एक अपने क्रू मेंबर्स के लिए अनोखा फरमान जारी किया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, PIA की ओर से कहा गया है कि केबिन क्रू मेंबर्स काम के दौरान अंडरगारमेंट्स जरूर पहने। केबिन क्रू की खराब ड्रेसिंग एयरलाइन की छवि खराब कर रही है।

जारी सर्कुलर में PIA की ओर से ये भी कहा गया है कि पुरुष और महिला दोनों को पाकिस्तान की सांस्कृतिक और राष्ट्रीय परिवेश के मुताबिक कपड़े पहनने चाहिए। पाकिस्तान सरकार के तहत संचालित एयर कैरियर ने क्रू मेंबर्स को नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है।

PIA के महाप्रंबधक (उड़ान सेवाएं) आमिर बशीर की ओर से 26 सितंबर को जारी सर्कुलर में कहा कि कुछ केबिन क्रू मेंबर्स यात्रा करते समय लापरवाही से कपड़े पहनते हैं। इस तरह की ड्रेसिंग से हमारी छवि खराब होती है। इससे न सिर्फ व्यक्तिगत बल्कि एयरलाइंस की भी छवि नकारात्मक पेश होती है।

बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान की एयरलाइंस उस वक्त चर्चा में आई थी जब पेशावर से दुबई जा रही एयरलाइंस में एक यात्री ने हंगामा किया था। दरअसल, 14 सितंबर को पेशावर से दुबई जाने वाली पीआईए की एक फ्लाइट में एक यात्री ने हंगामा शुरू कर दिया था। उसने फ्लाइट की खिड़की पर लात मारना शुरू कर दिया था, सीटों पर भी मुक्का मारा था। इसके बाद जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो उसने फ्लाइट स्टाफ के साथ भी बदसलूकी की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ