पाकिस्तान चुनाव में धांधली का आरोप, इमरान खान ने दिया बड़ा संदेश

Imran Khan Message On Pakistan Elections Rigging : पाकिस्तान चुनाव में धांधली की बात सच साबित हो रही है। इसे लेकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जनता को बड़ा संदेश दिया। जेल में बंद इमरान खान से उनकी बहन अलीमा खान ने मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए भाई का पैगाम सुनाया।

Former PM Pakistan Imran Khan

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मदद करने के आरोप में अदियाला जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार।

विज्ञापन

Imran Khan Message Pakistan Elections Rigging : पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव हुए थे, लेकिन अभी तक सरकार नहीं बन पाई। पाक चुनाव में धांधली की बात सच साबित हो रही है। इस बीच इमरान खान की बहन अलीमा खान ने जेल में उनसे मुलाकात की और जनता को उनका पैगाम सुनाया। बहन आलीमा खान ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं कि इमरान खान ने लोगों को क्या पैगाम दिया है।

जेल में इमरान खान से मिलीं बहन अलीमा खान

विज्ञापन

बहन अलीमा खान ने मंगलवार को अदियाला जेल में बंद अपने भाई इमरान खान से मुलाकात की। इस दौरान इमरान खान ने अपनी बहन के माध्यम से जनता को संदेश दिया। इमरान खान से मुलाकात के बाद अलीमा खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जनता का जनादेश चोरी हो गया। उन्होंने कहा कि इमरान ने इंटरनेट बंद करने की निंदा की। उनका दावा है कि वास्तविक चुनाव परिणामों को छिपाने के लिए इंटरनेंट बंद किया गया था।

विज्ञापन

इमरान खान ने चुनाव में धांधली को लेकर लगाया बड़ा आरोप 

इमरान खान ने कहा कि वोट को इज्जत देने से पहले बूथ को इज्जत दो। इमरान खान ने ‘चोरी हुए’ जनादेश की वापसी की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के कुछ लोग पार्टी (PTI) को खत्म करने में लगे हैं। पीटीआई के समर्थित उम्मीदवारों पर दबाव बनाए गए। उन्हें रैली-सभा करने की इजाजत नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि एक क्रिमिनल के ऊपर लगे सारे केस हटा दिए गए और उसके सारे केस उनपर पर लगा दिए गए। उन्हें जेल में बंद कर दिया गया और 32 साल की सजा सुना दी गई। जिसने देश को लूटा, उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है।

विज्ञापन

जनता ने जुल्म सहकर वोट डाला था : पूर्व प्रधानमंत्री

विज्ञापन

इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान के वोटरों को इजाजत दी जाए कि वे अपने उम्मीदवार चुन सकें। जनता ने जुल्म सहकर वोट डाला। इसके बाद चुनाव और मतगणना के दौरान इंटरनेट बंदकर जनादेश को चोरी कर लिया गया।

रात में इंटरनेट सेवाएं क्यों बंद की गईं

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान चुनाव की मतगणना में धांधली की गई। इसके लिए आपने रात में फिर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं। सिर्फ एक चुनाव आयोग के कमिश्नर ने चुनाव में धांधली का खुलासा नहीं किया, बल्कि कई अधिकारी हेराफेरी की बात कह रहे हैं। इमरान खान ने कहा कि मदर ऑफ रिंगिंग बंद कर दें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ