पाकिस्तान में 10 दिन बाद भी नहीं पाई नई सरकार, आखिर कहां फंसा पेंच?

Pakistan Elections 2024: पाकिस्तान में आम चुनाव के 10 दिन बाद भी सरकार नहीं बन पाई है। नवाज शरीफ की पार्टी PML-N और आसिफ अली जरदारी की PPP के बीच गठबंधन सरकार बनाने को लेकर अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका। अब दोनों दलों के बीच 19 फरवरी को अगले दौर की बातचीत होगी। पाकिस्तान में 8 फरवरी को मतदान हुआ था।

pakistan election 2024 nawaz sharif asif ali zardari

Pakistan Election 2024: सरकार गठन में कहां फंसा पेंच?

Pakistan Election 2024: पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव हुए थे। इस चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवारों ने सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) ने सरकार बनाने का दावा ठोंक दिया। दोनों के बीच इस बात पर सहमति बनी कि शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री और आसिफ अली जरदारी राष्ट्रपति बनेंगे, लेकिन अभी तक शपथ ग्रहण समारोह नहीं हो सका है। पीएमएल-एन और पीपीपी के बीच अब 19 फरवरी को अगले दौर की बातचीत होगी, जिसमें सरकार गठन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन

PML-N और PPP   के बीच 17 फरवरी को कई प्रस्तावों पर हुई चर्चा

विज्ञापन

द ट्रिब्यून एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, PML-N और PPP की कोऑर्डिनेशन कमेटियों के बीच 17 फरवरी को सरकार गठन से संबंधित प्रमुख प्रस्तावों पर चर्चा हुई।  बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने एक स्थिर लोकतांत्रिक सरकार के गठन पर जोर दिया। बैठक में पीएमएल-एन की तरफ से सीनेटर इशाक डार, सरदार अयाज सादिक, सीनेटर आजम नजीर तरार और मलिक मुहम्मद अहमद खान शामिल हुए।

विज्ञापन

पीटीआई समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवारों ने सबसे अधिक सीटों पर दर्ज की जीत

गौरतलब है कि आम चुनाव के बाद किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। इस चुनाव में पीटीआई समर्थित उम्मीदवारों को 92 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि पीएमएल-एन ने 80 और  PPP ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद पीएमएल–एन और पीपीपी ने गठबंधन सरकार बनाने का ऐलान किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

सरकार गठन को लेकर नहीं लिया जा सका अंतिम निर्णय

पीपीपी और पीएमएल-एन के बीच कई मुद्दों पर सहमति बन गई है, लेकिन सरकार गठन को लेकर अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका। दोनों दलों ने गठबंधन के लिए सिफारिशों पर चर्चा करने और उन्हें औपचारिक रूप देने के लिए संपर्क और समन्वय समितियों (CCC) का गठन किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ