पाकिस्तानी सेना का नवाज शरीफ को ऑफर, दिए सिर्फ दो विकल्प

Pakistan Army Offer To Nawaz Sharif : पाकिस्तान में सेना के इशारे पर ही सारा काम होता है। चाहे वो सरकार बनाना हो या फिर न्याय करना हो। इस बार सेना ने नवाज शरीफ को दो विकल्प दिए हैं। यह तो वे खुद प्रधानमंत्री बन जाएं या फिर अपनी बेटी को सीएम बनवा दें। इस पर नवाज शरीफ ने पीएम पद की दौड़ से खुद का नाम हटा लिया।

Asim Munir and Nawaz Sharif

पाकिस्तानी सेना ने नवाज शरीफ को दिए दो विकल्प।

Pakistan Army Offer To Nawaz Sharif : पाकिस्तान में सेना की मर्जी के बिना एक पत्ता तक नहीं हिल सकता है तो वहां सरकार कैसे बन सकती है। पाकिस्तान का प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति कौन बनेगा, इसका फैसला भी सेना द्वारा किया जाता है। नवाज शरीफ ने अचानक से चौथी बार प्रधानमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षा को त्याग दिया और इस पद के लिए अपने छोटे भाई शहबाज शरीफ का नाम घोषित कर दिया। इसके पीछे भी सेना का हाथ है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने पीएमएल-एन के सामने दो विकल्प रखे थे।

विज्ञापन

पीएमएल-एन के सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान की सेना ने नवाज शरीफ को सरकार बनाने के लिए दो विकल्प दिए थे। ये तो नवाज शरीफ खुद प्रधानमंत्री बन जाएं या फिर वे अपनी उत्तराधिकारी और बेटी मरियम नवाज को पंजाब की मुख्यमंत्री बना दें। इसके तहत पहला विकल्प- नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री और छोटे भाई शहबाज शरीफ को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाना। दूसरा विकल्प- शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री और मरियम नवाज पंजाब की सीएम बनेंगी।

विज्ञापन

अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनेंगे शहबाज शरीफ

विज्ञापन

पीएमएल-एन के सूत्रों ने बताया कि नवाज शरीफ ने दूसरा विकल्प चुनते हुए अपनी बेटी और राजनीतिक उत्तराधिकारी 50 वर्षीय मरियम नवाज के लिए प्रधानमंत्री पद की दौड़ से खुद को बाहर कर लिया। पाकिस्तानी सेना के प्रस्ताव पर नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री पद के लिए अपने छोटे भाई शहबाज शरीफ के नाम का ऐलान कर दिया। हालांकि, पाक चुनाव के बाद पीएमएल-एन ने घोषणा की थी कि नवाज शरीफ प्रधानमंत्री और मरियम नवाज पंजाब की मुख्यमंत्री बनेंगी।

शहबाज शरीफ को पीएम बनाना चाहती थी सेना

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सेना शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री बनना चाहती है, इसलिए उन्हें किसी न किसी बहाने से नवाज शरीफ को किनारा करना था। पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए आम चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। ऐसे में पाकिस्तान में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पीटीआई के निर्दलीय उम्मीदवारों ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की। नेशनल असेंबली में पीएमएल-एन को 80, बिलावल भुट्टो-जरदारी की PPP को 54 और एमक्यूएम को 17 सीटें मिली हैं।

विज्ञापन

पंजाब की पहली महिला सीएम बनेंगी मरियम नवाज

मरियम नवाज पंजाब की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। इसे लेकर पीटीआई ने आरोप लगाया कि उनके जनादेश को चोरी करके मरियम पंजाब की सीएम बनने जा रही है। आखिरकार नवाज शरीफ ने अपनी बेटी के लिए प्रधानमंत्री पद त्याग दिया और मरियम नवाज को सीएम बनने का फैसला लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ