हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में फिर बढ़ा तनाव, डूरंड लाइन पर अफगान फोर्स से झड़प में 7 सैनिक ढेर

7 Pakistani Soldiers Killed: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बॉर्डर के आसपास अक्सर तनाव देखने को मिलता है. ताजा मामला पक्तिया प्रांत के दंड पाटन जिले का है, जिसमें 7 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर है. इसके कारण सरहद के आसपास के इलाके के लोग दहशत में हैं.

विज्ञापन
डूरंड लाइन के पास पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच झड़प (Photo-X/@GlobNow34163)

Afghaninstan Pakistan Clash: डूरंड लाइन पर अफगान फोर्सेज के साथ हुई झड़पों में कम से कम 7 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है. ये घटना ऐसे वक्त में हुई है जब सीमा सुरक्षा, उग्रवादी गतिविधियों और सैन्य तैनाती को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है. ये ताजा टकराव अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत में दोपहर के आसपास हुआ. खास तौर से दंड पाटन जिले में, खरलची गेट और टॉप सर तथा कोंज अली सेक्टर के पास यह झड़प हुई. इस लड़ाई की वजह से सीमा पार व्यापार पर असर पड़ा और सुरक्षा चिंताओं के चलते आसपास के गांवों के लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े.

दोनों तरफ के अलग-अलग दावे

अफगान सुरक्षा सूत्रों का दावा है कि उनके बलों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का जवाब दिया. उन्होंने इस्लामाबाद पर सीमा के पास अनधिकृत सैन्य चौकियां बनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इन झड़पों में पाकिस्तानी सैनिकों को नुकसान पहुंचा है. वहीं पाकिस्तानी अधिकारियों ने एक अलग ही कहानी बताई है. उनका आरोप है कि अफगान बॉर्डर गार्ड्स ने पाकिस्तान के कुर्रम जिले में चौकियों पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में पाकिस्तानी बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. इन विरोधी दावों और मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है.

यह भी पढ़ें- इस्लामिक देश होने के बावजूद भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तकरार क्यों? किस बात को लेकर है विवाद

विज्ञापन

इस्लामाबाद और काबुल के बीच तनाव बढ़ा

ये ताजा घटना पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पहले से ही खराब चल रहे रिश्तों के बीच हुई है. उग्रवादी गतिविधियों और सीमा पर सैन्य ढांचों को लेकर यहां अक्सर सशस्त्र टकराव होते रहते हैं. इस्लामाबाद ने अफगानिस्तान के तालिबान-शासित प्रशासन पर आरोप लगाया है कि वे ‘तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान’ (TTP) के लड़ाकों को अफगान रीजन का इस्तेमाल करने दे रहे हैं, ताकि वे पाकिस्तान के अंदर हमले की योजना बना सकें और उन्हें अंजाम दे सकें. काबुल ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. पाकिस्तान का कहना है कि सीमा पार से होने वाली उग्रवादी गतिविधियां एक सुरक्षा खतरा हैं, जबकि ऐसे हमलों की जिम्मेदारी को लेकर असहमति दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और जटिल बना रही है.

कुर्रम में भी गोलीबारी की घटना

17 अक्तूबर 2026 को पाकिस्तान के कुर्रम जिले में उत्तर-पश्चिमी सीमा पर कई जगहों पर पाकिस्तानी सैनिकों और अफगान तालिबान के लड़ाकों के बीच गोलीबारी हुई. पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि उनके बलों ने तोपखाने की मदद से तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाया और उग्रवादियों द्वारा अफगानिस्तान से पाकिस्तान में घुसने की कथित कोशिश को नाकाम कर दिया. तालिबान प्रशासन की ओर से इस घटना पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola