युद्ध के कगार पर पाकिस्तान-अफगानिस्तान! बॉर्डर पर तनाव, दोनों देश की सेना तैनात

Pakistan Afghanistan Tension : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। यह तनाव तब ज्यादा बढ़ गया, जब तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने वजीरिस्तान के मकीन इलाके में पाक के 30 जवानों को मार दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भी एयरस्ट्राइक की।

Pakistan Afghanistan Tension

Pakistan Afghanistan Tension

Pakistan Afghanistan Tension : रूस-यूक्रेन और इजराइल-ईरान के बाद अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों के बीच भड़की चिंगारी अब आग के रूप लेने वाली है। ताबिलान के 15 हजार लड़ाके और पाकिस्तानी सेना-वायुसेना के जवान बॉर्डर की ओर बढ़ रहे हैं। अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से दोनों देश युद्ध के कगार पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव की स्थिति है। पाकिस्तानी सेना की टुकड़ियों को बॉर्डर पर तैनात कर दिया गया है, जबकि तालिबान के लड़ाके भी आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि, दोनों देशों की ओर से गोलीबारी की खबर अभी तक नहीं आई है, लेकिन तैनाती बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

तालिबानी सरकार ने पाकिस्तानी दूतावास को किया तलब

विज्ञापन

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद तालिबानी सरकार के विदेश मंत्रालय प्रवक्ता हाफिज जिया अहमद ने काबुल में पाकिस्तानी दूतावास के प्रभारी को बुलाया और इस अटैक की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा इस हमले से दोनों देशों के रिश्तों में दरार पड़ सकती है। वहीं, पाकिस्तान ने हवाई हमलों से यह बताया कि जवानों की हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

पहाड़ों और गुफाओं में छिपकर हमला कर सकते हैं तालिबानी लड़ाके

अगर तालिबान के लड़ाकों की बात करें तो उनके पास एके-47, मोर्टार, रॉकेट लांचर जैसे अत्याधुनिक हथियार हैं। वे दुर्गम इलाकों में छुपकर हमला कर सकते हैं। वहीं, पहले से ही पाकिस्तान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। सीपैक प्रोजेक्ट में देरी और बलूचिस्तान में अलगाववाद जैसी समस्याओं में पाक सरकार कमजोर पड़ती जा रही है। इस बीच तालिबान से युद्ध पाकिस्तान को भारी पड़ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ