Suicide Bombing: बलूचिस्तान में आत्मघाती बम विस्फोट में 9 पुलिसकर्मियों की मौत, 11 घायल

policemen killed in pakistan, suicide bombing in Balochistan, Sibbi, Quetta, Balochistan province

Suicide Bombing: दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में एक आत्मघाती हमले में 9 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को बाइक पर सवार आत्मघाती हमलावर ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी जिसके बाद धमाके में कम से कम 9 पुलिसकर्मी मारे गए और कई घायल हो गए।

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि यह हमला बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा से करीब 160 किलोमीटर पूर्व में स्थित शहर सिब्बी में हुआ है। सीनियर पुलिस अधिकारी अब्दुल हई आमिर ने बताया कि आत्मघाती हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार था और उसने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।”

विज्ञापन

विज्ञापन
और पढ़िए –  Iran: 50 स्कूलों की 900 छात्राओं को दिया जहर, देश भर में दहशत

किसी समूह ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, काछी के सीनियर पुलिस अधीक्षक (SSP) महमूद नोटजई ने कहा कि घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। बम निरोधक दस्ते और सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ