---विज्ञापन---

लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर और जैश का फंडरेजर ढेर, अब मसूद अजहर पर कसेगा शिकंजा

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई को पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक किया था। सेना के इस हमले में एक दर्जन से अधिक नामी आतंकी भी ढेर हुए थे। अब इन आतंकियों की लिस्ट सामने आई है। जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का नामी कमांडर भी शामिल है।

---विज्ञापन---

Operation Sindoor: पहलगाम हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक की थी। इस एयर स्ट्राइक में कई आतंकी मारे गए थे। अब इन आतंकियों की लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में जैश-ए- मोहम्मद चीफ मसूद अजहर के भाई अब्दुल रऊफ के अलावा के दो बड़े आतंकियों के नाम भी सामने आए हैं।

इन आतंकियों की हुई मौत

भारतीय सेना ने मारे गए आतंकियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अबू जुंदाल और जैश के फंडरेजर हाफिज मोहम्मद का नाम भी शामिल है। इसके अलावा मुदस्सर खादियान खास, हाफिज मोहम्मद जमील, मोहम्मद यूसुफ अजहर, खालिद (अबू अकाशा) और मोहम्मद हसन खान भी इस हमले में मारे गए हैं।

---विज्ञापन---

जमील और यूसुफ थे मसूद के साले

ऑपरेशन सिंदूर के तहत मारे गए मोहम्मद जमील और यूसुफ अजहर जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर के साले थे। मुदस्सर खादियान खास मुरीदके स्थित लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय मरकज तैयबा का प्रमुख था। इनमें मोहम्मद जमील बहावलपुर स्थित आतंकी मरकज सुभान अल्लाह का प्रभारी था और कथित तौर पर जैए-ए-मोहम्मद के लिए धन उगाही का काम करता था। ठीक यही काम यूसुफ अजहर भी करता था।

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था खालिद

जबकि खालिद उर्फ अबू अकाशा लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकी था। खालिद जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल रहा है। वह कथित तौर पर अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी में शामिल था।

---विज्ञापन---

ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी

पहलगाम का बदला लेने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाक सेना लगातार सीमावर्ती राज्यों पर हमले कर रही है। जिसे भारतीय सेना नाकाम करती जा रही है। भारतीय सेना भी ऑपरेशन सिंदूर-2 के तहत पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों पर हमला कर रही है। इस हमले में पाकिस्तान को बहुत नुकसान हो रहा है। इसके बाद भी पाक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

First published on: May 10, 2025 03:59 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola