बांग्लादेश में हिंदू युवक के मर्डर केस में 7 संदिग्ध गिरफ्तार; दम तोड़ने तक पीटा और शव पेड़ पर लटकाकर जलाया

Bangladesh Hindu Man Murder: उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में भड़के लोगों ने क्रूरता का वो खौफनाक मंजर दिखाया, जिसे देखकर दिल दहल गया. प्रदर्शनकारियों ने एक युवक को पीट-पीटकर मार दिया. फिर उसके शव को पेड़ से लटकाकर जला दिया. इस मामले में कार्रवाई करते हुए RAB ने 7 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है.

Bangladesh Hindu Man Murder

प्रदर्शनकारियों ने युवक को इतना पीटा कि उसने दम तोड़ दिया.

Bangladesh Hindu Man Murder Case: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हिंदू युवक की हत्या मामले में 7 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गुरुवार रात को उस्मान हादी की मौत होने के बाद भड़की हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हिंदू युवक को मार दिया था. प्रदर्शनकारियों ने मैमनसिंह के वालुका में सनातन धर्म के अनुयायी युवक दीपू चंद्र दास (27) की पीट-पीटकर हत्या की थी और उसके शव को पेड़ से लटकाकर जला दिया था. इस घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

विज्ञापन

अंतरिम सरकार के प्रमुख ने किया ट्वीट

रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) की 14वीं बटालियन ने मामले में कार्रवाई करते हुए 7 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने खुद ट्वीट करके गिरफ्तारी की जानकारी दी और बताया कि मोहम्मद लिमोन सरकार (19), मोहम्मद तारेक हुसैन, मोहम्मद मानिक मिया (20), इरशाद अली (39), निजुम उद्दीन (20), आलमगीर हुसैन (38) और मोहम्मद मिराज हुसैन अकॉन (46) को गिरफ्तार किया गया हैं, जिनके बारे में पूछताछ करने पर सुराग मिला.

विज्ञापन

पुलिस ने कब्जे में लिया अधजला शव

भालुका पुलिस स्टेशन के ड्यूटी ऑफिसर रिपन मिया ने बताया कि घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तीतर-बितर करके शव को कब्जे में लेकर मैमनसिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भिजवा दिया. मृतक दीपू कपड़ा कारखाने में नौकरी करता था और किराये के मकान में रहता था. गुरुवार रात करीब 9 बजे की घटना है. फैक्ट्री से लौटते समय कुछ प्रदर्शनकारियों ने दीपू को पैगंबर का अपमान करने का आरोप लगाकर पकड़ लिया. फिर प्रदर्शनकारियों ने पीट-पीटकर उसे मार दिया.

विज्ञापन

मुख्य सलाहकार युनूस ने क्या कहा?

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद युनूस ने घटनाक्रम के बाद बयान जारी किया और हिंदू युवक की हत्या पर शोक जताते हुए निंदा की. उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि मैमनसिंह में हिंदू युवक की हत्या की निंदा करता हूं. नए बांग्लादेश में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. इस तरह का जघन्य अपराध करने वाले दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. नाज़ुक घड़ी में देश के हर नागरिक से हिंसा, उकसावे और घृणा का विरोध करते हुए शहीद हादी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान करता हूं

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ