अमेरिका के 3 ऑयल टैंकरों पर ईरान का हमला, खार्ग द्वीप पर हमले का लिया बदला, कहा- भुगतना होगा बुरा अंजाम

अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ता जा रहा है और दोनों देश एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं. अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप को निशान बनाया था, पलटवार करते हुए ईरान ने अमेरिका के 3 ऑयल टैंकरों पर हमला किया.

middle east war | donald trump | hormuz strait

ईरान और अमेरिका फिर से एक दूसरे को धमकी देने लगे हैं. (Credit- X/AI)

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ युद्ध चरम पर पहुंच गया है. बीते दिन ईरान के खार्ग द्वीप पर जोरदार धमाका हुआ तो शक जताया गया कि हमला अमेरिका ने किया है. इसके बाद अमेरिका ने दावा किया कि सेना ने होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के 3 ऑयल टैंकरों पर हमला किया है. इस हमले का जवाब देते हुए ईरान ने अमेरिका के 3 समुद्री जहाजों पर हमला करने का दावा किया है. ईरान की IRGC ने एक वीडियो जारी करके दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट में कुल 6 जहाजों को इंटरसेप्‍ट किया गया था, जिनमें 3 जहाज अमेरिका के थे और इन तीनों पर हमला किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

ईरान की हर हमले का जवाब देने की धमकी

IRGC ने धमकी दी कि अगर अमेरिका ने ईरान पर हमला किया है तो ईरान भी बदला लेगा. अमेरिका को हर हमले का बुरा अंजाम भुगतना होगा. अमेरिका की मनमर्जी के आगे ईरान घुटने टेकने वालों में नहीं है. अमेरिका अपनी ही जिद पर अड़ा है तो ईरान भी पीछे नहीं हटेगा. होर्मुज स्ट्रेट तब तक बंद रहेगी, जब तक अमेरिका समझौते की शर्तें पूरी नहीं करता. अमेरिका ने ईरान के खार्ग और केशम द्वीप पर हमला किया तो ईरान ने भी कतर, कुवैत, बहरीन, जॉर्डन में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला किया. राष्ट्रपति ट्रंप होर्मुज को अमेरिका का हिस्सा बताते हैं, लेकिन ईरान धमकियों से नहीं डरता.

अमेरिका की तेल टैंकरों को डुबोने की धमकी

वहीं ईरान की धमकी के जवाब में अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने अमेरिकी नौसेना के जहाजों पर हमला किया तो अमेरिकी सेना ईरान के सभी तेल टैंकरों को समुद्र में डुबो देगी. अमेरिकी सेना ने गश्त करते समय अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया, लेकिन इस हमले में कोई अमेरिकी सैनिक घायल नहीं हुआ. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में सेना की तैनाती का समय बढ़ा दिया है और उन्होंने ईरान के पिकैक्स माउंटेन न्यूक्लियर प्लांट को ट्रेस करने का आदेश दिया है, क्योंकि अब इस पर हमला होगा.

विज्ञापन

पिकैक्स माउंटेन पर बड़ा हमला करने की तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के पिकैक्स माउंटेन का नाम लेकर ईरान को धमकी दी है. उन्होंने कहा है कि अमेरिका और इजरायल अब तक इस न्यूक्लियर प्लांट पर हमला नहीं कर पाए हैं, लेकिन इस बार अमेरिका का टारगेट पिकैक्स माउंटेन न्यूक्लियर प्लांट ही होगा और इसे बंकर बस्टर बम से हमला करके तबाह किया जा सकता है. न्यूक्लियर प्लांट ईरान का मुख्य परमाणु ठिकाना है, जिसके अंदर यूरेनियन को प्रोसेस करने वाली मशीनें बनाई जाती हैं. यूरेनियम को प्रोसेस भी किया जाता है और संवर्धित यूरेनियम का स्टॉक भी रखा गया है, इसलिए इसे तबाह करना जरूरी हो गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ