मिलिए दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला से, जिन्हें कोई बीमारी नहीं, वैज्ञानिकों ने लिए DNA के सैंपल

Meet World Oldest Woman Maria Branyas Who Have No Health Problem: स्पेन की रहने वाली मारिया ब्रान्यास 116 साल की हैं। उनके नाम दुनिया की सबसे उम्रदराज गैंडमदर का खिताब है।

Anti Ageing, Spain

Maria Branyas

Meet World Oldest Woman Maria Branyas Who Have No Health Problem: स्पेन की रहने वाली मारिया ब्रान्यास 116 साल की हैं। उनके नाम दुनिया की सबसे उम्रदराज गैंडमदर का खिताब है। कोविड जैसी महामारी दुनिया को तबाह कर दिया। गृहयुद्ध हुए, घातक भूकंप आए और भीषण अग्निकांड से भी मारिया बच निकलीं। 4 साल की उम्र में उनके घटित घटनाएं भी उन्हें बखूबी याद हैं। द सन की रिपोर्ट के अनुसार, मारिया ने अपने लंबे जीवन और स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण तत्वों को साझा किया है। उन्हें अपनी उम्र के चलते चलने-फिरने में कठिनाई होती है, लेकिन बीमारी कोई नहीं है। अब वैज्ञानिक भी जानना चाहते हैं कि यह कैसे संभव है कि इतनी ज्यादा उम्र होने के बाद भी इंसान बिलकुल स्वस्थ है।

विज्ञापन

वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि उनका डीएनए बीमारियों को ठीक करने में मदद करने के लिए सुराग उजागर कर सकता है। शोधकर्ताओं ने अब अमेरिका में जन्मी सुपरसेंटेनेरियन के रहस्यों का पता लगाने और बीमारियों का इलाज विकसित करने के लिए उसके डीएनए नमूने लिए हैं।

विज्ञापन

हर दिन दही खाती हैं मारिया

मारिया का जन्म 4 मार्च, 1907 को सैन फ्रांसिस्को में एक प्रवासी स्पेनिश परिवार में हुआ था। 1915 में अपने पत्रकार पिता के स्वास्थ्य और वित्तीय स्थिति में गिरावट के कारण वे कैटेलोनिया लौट आईं। मारिया ने बताया कि वह विषाक्त खाने से दूर रहती हैं। हर दिन प्राकृतिक दही खाना उनके लंबे जीवन जीने का महत्वपूर्ण तत्व है। मैंने हमेशा थोड़ा, लेकिन सब कुछ खाया है, और मैंने कभी भी किसी भी डाइट का पालन नहीं किया है। मैं किसी बीमारी से पीड़ित नहीं हूं या ऑपरेशन रूम से नहीं गुजरी हूं। उन्होंने अपने लंबे जीवन का श्रेय शांति, परिवार और दोस्तों के साथ अच्छे संबंध, प्रकृति के साथ संपर्क, भावनात्मक स्थिरता, ढेर सारी सकारात्मकता और जहरीले लोगों से दूर रहने के साथ-साथ जीन और भाग्य को दिया।

विज्ञापन

स्पैनिश शोधकर्ता मानेल एस्टेलर ने मारिया की सेहत को अविश्वसनीय करार दिया है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में गेरोना के ओलोट में मारिया से मुलाकात की थी। मानेल ने बताया कि मारिया का दिमाग पूरी तरह से स्पष्ट है। उन्हें प्रभावशाली स्पष्टता के साथ वे बातें भी याद हैं जब वह केवल चार साल की थीं। उन्हें कोई हृदय संबंधी बीमारी नहीं है, जो आमतौर पर बुजुर्ग लोगों में होती है। सुनने में थोड़ी समस्या जरूर है।

90 साल से अधिक के परिवार के सदस्य

जेनेटिक्स में ग्लोबल लीडर डॉ. एस्टेलर, मारिया की लंबी उम्र में प्रकृति और पालन-पोषण दोनों की भूमिका को अहम मानते हैं। उन्होंने बताया कि लंबी उम्र के लिए डीएनए भी जिम्मेदार होता है। उनके परिवार में कई सदस्य 90 वर्ष से अधिक उम्र के हैं।

विज्ञापन

डीएनए के 6 अरब सेगमेंट पर होगा रिसर्च

रिसर्च में मारिया के डीएनए के छह अरब सेगमेंट का विश्लेषण किया जाएगा। जिसमें 200 जीनों पर विशेष फोकस किया जाएगा, जो सीधे तौर पर उम्र बढ़ने से संबंधित हैं। परिणामों की तुलना उनकी 79 वर्षीय मध्य बेटी से की जाएगी।

सुपर ग्रैंडमदर” के नाम से मशहूर मारिया की एक और बड़ी बेटी है जो 90 साल की है और एक बेटा है जिसकी 77 साल की उम्र में एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। डॉ. एस्टेलर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रिसर्च से उम्र और कैंसर से जुड़ी न्यूरोडीजेनेरेटिव या हृदय संबंधी बीमारियों का इलाज करने में सक्षम दवाओं के विकास में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ