Snakes Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिसे देखकर हम लोग हैरान हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स विशाल सांपों के बीच बैठा और उनसे खेलता हुआ नजर आ रहा है। इसे चिड़ियाघर (जू) के कीपर जे ब्रेवर ने शेयर किया है।
जे ब्रेवर ने 12 फरवरी को शेयर किया वीडियो
जे ब्रेवर ने 12 फरवरी को इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- यह सुपर संडे फनडे है। मैंने सोचा कि इस अद्भुत दिन पर मैं आप सभी के लिए अपने सबसे बड़े सांपों को बाहर लाऊंगा। मैंने इन सभी सांपों को छोटे बच्चों से पाला है। अब देखिए, वे कितने बड़े हो गए हैं।
दो करोड़ 74 लाख से अधिक बार देखा गया वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि ब्रेवर एक बक्से के अंदर विशाल सांपों के बीच बैठे हुए हैं। सांप उनके पूरे शरीर को ढक लिए हैं। वीडियो के दौरान वे एक पीले सांप को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, जो बॉक्स से बाहर जाने की कोशिश कर रहा है। इस वीडियो को अब तक दो करोड़ 74 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं, इस वीडियो को 44 हजार से अधिक बार लाइक किया गया है।
यह भी पढ़ें: किस जानवर को खिलाया जाता है जिंदा सांप? जानिए ऐसे ही रोचक सवालों के जवाब
वीडियो देखकर यूजर्स क्या बोले?
वीडियो देखकर कुछ लोगों को डर लग रहा है तो कुछ को ब्रेवर की जान की चिंता सताने लगे। एक यूजर ने कहा- सावधान रहिए। वे आपको डस लेंगे। दूसरे यूजर ने कहा- एक दिन सांप तुम्हें डस लेंगे। तीसरे यूजर ने कहा- उम्मीद है कि वे आपको नहीं डसेंगे। चौथे यूजर ने कहा- यह आश्चर्यजनक है! वे आप पर दबाव नहीं डालते। वे वास्तव में आपसे प्यार करते हैं।
इंस्टाग्राम पर जे ब्रेवर के 7.3 फॉलोअर्स
बता दें कि जे ब्रेवर के इंस्टाग्राम पर 7.3 फॉलोअर्स हैं। वे 1021 लोगों को फॉलो करते हैं। उन्होंने अब तक 3,176 पोस्ट किए हैं। इससे पहले भी ब्रेवर ने सांपों से जुड़े कई वीडियो शेयर किए हैं।
यह भी पढ़ें: ‘ये बीमारी यहां भी आ गई?’ गले में पट्टा डाल डॉगी की तरह चलती लड़की का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
नेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
9 secs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
1 hr agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
3 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
5 hrs agoLIVE: आज प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने जामिया नहीं जाएंगे राहुल गांधी
7 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
8 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
16 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
23 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines