जांबाज कुत्ता! कुत्ते ने बचाया मालिक का घर, वरना हो जाता खाक; वायरल हो रहा वीडियो

Dog Saves House From Short Circuit : वीडियो में देखा जा सकता है कि घर में कुत्ता अकेला था, तभी शॉर्ट सर्किट होने लगी और कुत्ते ने आग लगने से बचा लिया।

Dog Saves House From Short Circuit

कुत्ते ने घर को शॉर्ट सर्किट से बचाया

Dog Saves House From Short Circuit : कुत्तों को सबसे वफादार जानवर कहा जाता है। कई बार कुत्ते अपनी वफादारी साबित कर चुके हैं और उनकी वफादारी को दुनिया देख चुकी है। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि घर में जब शॉर्ट सर्किट होने लगी तो कुत्ते ने कैसे अपनी जान बचाई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता घर में अकेला है। वह एक जगह बैठा हुआ है। अचानक एक बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने लगी। शॉर्ट सर्किट की वजह से ना सिर्फ कुत्ते की जान जा सकती थी बल्कि घर में भी आग लग सकती थी लेकिन कुत्ते ने ऐसा नहीं होने दिया।

शॉर्ट सर्किट को देख कुत्ता बोर्ड के पास पहुंचा और तार को खींचने लगा। कुछ देर बाद कुत्ते ने तार को खींचकर अलग कर दिया। पास में एक बाइक खड़ी है, कहा जा रहा है कि बोर्ड से इलेक्ट्रिक बाइक चार्ज हो रही थी। इसी में शॉर्ट सर्किट हुआ लेकिन वफादार कुत्ते की वजह से बड़ी घटना टल गई।


सोशल मीडिया पर कुत्ते की इस वफादारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुत्ते ना सिर्फ अपनी जान बचाई बल्कि घर में भी आग लगने की भयावह घटना होने से बचा लिया। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक ने लिखा कि यह स्किप्टेड है, वरना कौन अपने गैरेज में इस तरह कैमरा लगाता है और इस घटना को रिकॉर्ड करता है? एक अन्य ने लिखा कि कुत्ते होशियार होते हैं, लेकिन कितने होशियार? क्या इस कुत्ते ने सचमुच आग लगने के खतरे को महसूस कर लिया और इसे ठीक किया ? कुत्तों की बुद्धि की तुलना एक छोटे बच्चे से की जाती है। इसीलिए मैं कन्फ्यूज हूं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @buitengebieden नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे लगभग 1 मिलियन लोगों ने देखा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ