---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

हे भगवान! सांपों से बच्चों की तरह खेल रहा शख्स, वीडियो वायरल; लोग बोले- आपको खा जाएंगे

Snakes Video Viral: सोशल मीडिया पर सांपों से खेलते हुए एक शख्स का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं।

---विज्ञापन---

Snakes Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिसे देखकर हम लोग हैरान हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स विशाल सांपों के बीच बैठा और उनसे खेलता हुआ नजर आ रहा है। इसे चिड़ियाघर (जू) के कीपर जे ब्रेवर ने शेयर किया है।

जे ब्रेवर ने 12 फरवरी को शेयर किया वीडियो 

---विज्ञापन---

जे ब्रेवर ने 12 फरवरी को इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- यह सुपर संडे फनडे है। मैंने सोचा कि इस अद्भुत दिन पर मैं आप सभी के लिए अपने सबसे बड़े सांपों को बाहर लाऊंगा। मैंने इन सभी सांपों को छोटे बच्चों से पाला है। अब देखिए, वे कितने बड़े हो गए हैं।

---विज्ञापन---

दो करोड़ 74 लाख से अधिक बार देखा गया वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि ब्रेवर एक बक्से के अंदर विशाल सांपों के बीच बैठे हुए हैं। सांप उनके पूरे शरीर को ढक लिए हैं। वीडियो के दौरान वे एक पीले सांप को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, जो बॉक्स से बाहर जाने की कोशिश कर रहा है। इस वीडियो को अब तक दो करोड़ 74 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं, इस वीडियो को 44 हजार से अधिक बार लाइक किया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: किस जानवर को खिलाया जाता है जिंदा सांप? जानिए ऐसे ही रोचक सवालों के जवाब

वीडियो देखकर यूजर्स क्या बोले?

---विज्ञापन---

वीडियो देखकर कुछ लोगों को डर लग रहा है तो कुछ को ब्रेवर की जान की चिंता सताने लगे। एक यूजर ने कहा- सावधान रहिए। वे आपको डस लेंगे। दूसरे यूजर ने कहा- एक दिन सांप तुम्हें डस लेंगे। तीसरे यूजर ने कहा- उम्मीद है कि वे आपको नहीं डसेंगे। चौथे यूजर ने कहा- यह आश्चर्यजनक है! वे आप पर दबाव नहीं डालते। वे वास्तव में आपसे प्यार करते हैं।

इंस्टाग्राम पर जे ब्रेवर के 7.3 फॉलोअर्स

---विज्ञापन---

बता दें कि जे ब्रेवर के इंस्टाग्राम पर 7.3 फॉलोअर्स हैं। वे 1021 लोगों को फॉलो करते हैं। उन्होंने अब तक 3,176 पोस्ट किए हैं। इससे पहले भी ब्रेवर ने सांपों से जुड़े कई वीडियो शेयर किए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘ये बीमारी यहां भी आ गई?’ गले में पट्टा डाल डॉगी की तरह चलती लड़की का वीडियो वायरल

First published on: Feb 17, 2024 01:50 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola