50 करोड़ की नाव का पानी में डूबने का वीडियो वायरल, पायलट की एक गलती से 12 टूरिस्टों की जान दांव पर

Yacht Sinking Video Viral: समंदर में 150 फीट ऊंची नाव के डूबने का वीडियो सामने आया है। 12 टूरिस्टों की जान दांव पर लगी थी, जिन्हें समय रहते बचा लिया गया। 5 मशहूर बिजनेसमैन को लेकर यह नाव सफर निकली थी, लेकिन पायलट की एक गलती के कारण हादसे का शिकार हो गई।

Yacht Sinking Video Viral

Yacht Sinking Video Viral

विज्ञापन

Yacht Sinking Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नाव को डूबते हुए देखा जा सकता है। हालांकि नाव में सवार लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है, लेकिन करीब 10 घंटे तक उनकी जान हलक में अटकी रही। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा इटली में हुआ और यह नाव ग्रीक हॉलिडे आइलैंड के पास डूब रही थी कि लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन किया।

पुलिस ने मौके पर आकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और नाव में फंसे टूरिस्टों को रेस्कयू किया। बताया जा रहा है कि यह नाव करीब 150 फीट ऊंची है और इसकी कीमत 50 करोड़ रुपये है। वहीं इस नाव का किराया 2 करोड़ रुपये (180,000 पाउंड) है। हादसा पायलट की गलती के कारण हुआ, जिसमें नाव का दरवाजा खुला छोड़ दिया था। दरवाजा खुला रहने से समदंर की लहरों से पानी इसमें भर गया। पानी भरते रहने से नाव एक साइड झुक गई और डूबने लगी।

विज्ञापन

खराब मौसम के कारण दरवाजा बंद नहीं कर पाया पायलट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 150 फीट लंबी लग्जरी नाव का नाम ‘इथोस’ है और इसका किराया प्रति सप्ताह 180,000 पाउंड है। इस नाव को 5 दोस्तों ने किराये पर लिया था, लेकिन केफालोनिया के तट पर पैलियोकारावो खाड़ी में यह हादसे का शिकार हो गई। तैरते-तैरते नाव एवरेटिस खाड़ी में फंस गई है, इसलिए वहीं पर इसका लंगर डाल दिया गया। लंगर डालकर गोताखोर ने पहले नाव में सवार 5 टूरिस्टो, 5 क्रू मेंबर्स और 2 अन्य लोगों को रेस्क्यू किया।

अब रेस्क्यू टीम नाव को खाड़ी से निकालने के प्रयास कर रही हैं। क्रू मेंबर्स से जब दरवाजा खुला छोड़ने के बारे में बात की गई तो उसने कहा कि मौसम खराब होने के कारण दरवाजा बंद करने का मौका नहीं मिला, इसलिए उसने इसे खुला छोड़ दिया। बता दें कि पुरस्कार विजेता माल्टा ध्वज वाली इस नाव को आरामदायक सफर के लिए 12 मेहमानों को किराये पर दिया जाता है। इसमें 5 केबिन, एक जिम, डेक जकूज़ी और जेट स्की की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन

पिछले साल मोटर बोट में भी लग गई थी भीषण आग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो में जहाज को केफालोनिया के आस-पास के नीले पानी में अनबैलेंस होते देखा जा सकता है। केफालोनिया, आयोनियन सागर में एक बसा एक द्वीप है। समंदर की लहरें नौका के पिछले हिस्से से टकराती हुई दिखाई दे रही हैं। साल 2014 में बनी यह नाव 12 मेहमानों को सफर पर ले जा सकती है। इसके 9 क्रू मेंबर्स हैं। 12 कमरें हैं, जिनमें एक मास्टर सुइट और 2 VIP केबिन हैं। पीक सीजन में इसका किराया करीब 2 करोड़ तक पहुंच जाता है।

विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल अगस्त महीने में ग्रीक द्वीप जैकिंथोस के तट पर 21 फीट लंबी मोटर बोट में आग लग गई थी, जिससे 5 टूरिस्टों को रेस्क्यू किया गया था। तट से लगभग 250 फीट की दूरी पर मोटर बोट में आग लगने से एक यात्री झुलस गया था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि बोट में आग कैसे लगी, लेकिन आग ने 21 फीट लंबे जहाज को अपनी चपेट में ले लिया था। फुटेज में नाव के मलबे से धुएं का काला गुबार निकलता दिखा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ