हमास का नया चीफ खालिद मेशाल कौन? जिसे दुश्मनों ने दिया था जहर का इंजेक्शन

Khaled Mashal May Be Hamas Chief: ईरान में हमास का टॉप लीडर इस्माइल हानिया मार दिया गया। अब खालिद मशाल हमास का नया चीफ बन सकता है। हालांकि रेस में अन्य दावेदार भी हैं, लेकिन मशाल का हमास चीफ बनना लगभग तय है। आइए इसके बारे में जानते हैं…

Hamas New Chief Khaled Mashal

Hamas New Chief Khaled Mashal

विज्ञापन

Who Is Hamas New Chief: इजरायल-हमास के बीच युद्ध चल रहा है। अब ईरान और इजरायल के बीच युद्ध के आसार बन गए हैं। हमास के चीफ इस्माइल हानिया को ईरान में ढेर कर दिया गया। ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए मेहमान की हत्या करने का आरोप ईरान ने इजरायल पर लगाया, लेकिन इजरायल ने इस हत्या में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के अनुसार, हानिया का एयर स्ट्राइक करके मारा गया। ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई ने सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर इजरायल पर हमला करने का आदेश दे दिया। इस बीच हमास अपने नए चीफ की तलाश का रहा है, जिसके लिए सबसे पहला नाम खालिद मेशाल का सामने आया है। आइए इसके बारे में जानते हैं…

विज्ञापन

 

खालिद मशाल को दुश्मनों ने दिया था जहर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमास का नया चीफ बनने की रेस में सबसे आगे चल रहा खालिद मशाल इजरायल के निशाने पर पहले से है। कहा जाता है कि साल 1997 में खालिद मशाल को इजरायल के एजेंटों ने जहर का इंजेक्शन लगा दिया था, लेकिन उनकी जान बच गई थी। उस समय वे जॉर्डन की राजधानी अम्मान में थे और अपने ऑफिस से कहीं जाने के लिए बाहर निकले थे कि किसी ने इंजेक्शन दे दिया। इस घटना के बाद जॉर्डन और इजरायल के संबंध खराब हुए थे।

विज्ञापन

मेशाल को उसके अपने ही देश ने तड़ीपार किया हुआ है। उसने साल 2004 से 2012 तक हमला को सीरिया की राजधानी दमिश्क से चलाया। अब वह इसे कतर और मिस्त्र में रहकर संचालित करता है। 68 साल का मेशाल तड़ीपार होने के बाद छिपकर जिंदगी बसर कर रहा है। 1992 में उसने हमास के पोलित ब्यूरो की स्थापना की।

1996 से 2017 तक उसने पोलित ब्यूरों चलाया। इसके बाद हानिया ने पोलित ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाली। मेशाल 15 साल की उम्र में हमास के सहायक मुस्लिम ब्रदरहुड का मेंबर बन गया था, जो मिस्त्र में सुन्नी इस्लामवादी संगठन है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

ईरान इजरायल युद्ध का भारत पर असर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने हानिया की मौत का बदला लेने के लिए इजरायल पर हमला करने का फैसला लिया है। इस युद्ध का असर भारत पर भी पड़ सकता है, क्योंकि मध्य पूर्वी देशों में तनाव का माहौल रहेगा तो इन देशों में रहने वाले भारतीयों को अपने वतन लौटना पड़ेगा। बिजनेस, नौकरियों और व्यापारिक समझौतों पर भी बुरा प्रभाव पड़ा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ