Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

पेरिस के लूवर म्यूजियम में चोरी, 4 मिनट में 9 बेशकीमती ज्वेलरी उड़ा ले गए चोर; दिनदहाड़े कैसे हुई घटना?

फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित लूवर म्यूजियम में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की घटना हुई है. बता दें कि रविवार को चेनसॉ लिए तीन से चार लुटेरे दिनदहाड़े लूवर म्यूजियम में शामिल हुए और सिर्फ 4 मिनट में नेपोलियन युग के 9 अनमोल आभूषण चुरा कर फरार हो गए. लूवर म्यूजियम में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने अधिकारियों को भी हैरान कर दिया है.

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Oct 20, 2025 07:32
फोटो- रॉयटर्स

Louvre Museum Robbery: फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित लूवर म्यूजियम में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की घटना हुई है. बता दें कि रविवार को चेनसॉ लिए तीन से चार लुटेरे दिनदहाड़े लूवर म्यूजियम में शामिल हुए और सिर्फ 4 मिनट में नेपोलियन युग के 9 अनमोल आभूषण चुरा कर फरार हो गए. लूवर म्यूजियम में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने अधिकारियों को भी हैरान कर दिया है.

लूवर म्यूजियम में हुई इस घटना की जानकारी फ्रांस इंटर रोडियो से बात करते हुए गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने दी है. इस दौरान उन्होंने बताया कि चोरों ने इस चोरी को अंजाम देने के लिए बास्केट लिफ्ट का इस्तेमाल किया है. जो आभूषण चोरी हुए हैं वो बेशकीमती थे. चोरों ने लिफ्ट का इस्तेमाल कर खिड़कियों तक अपनी पहुंच बनाई और डिस्क कटर से शीशे काटकर अपोलो गैलरी में दाखिल हो गए जहां पर फ्रांसीसी क्राउन ज्वेल्स रखे हुए थे.

---विज्ञापन---

लूवर म्यूजियम में दिनदहाड़ें हुई डकैती

फ्रांसीसी गृह मंत्री के अनुसार ये घटना स्थानीय समयानुसार रविवार की सुबह 9:30 बजे हुई. इस दौरान लूवर म्यूजियम जनता के लिए खुला हुआ था.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, फ्रांसीसी संस्कृति मंत्री रचिदा दाती ने चोरों को पेशेवर बताया है. उन्होंने कहा कि ये डकैती महज 4 मिनट में पूरी कर ली गई और लुटेरे अपनी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर फरार हो गए. उन्होंने बताया कि हम इस डकैती की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही वहां पहुंच गए थे. दाती ने आगे कहा कि महारानी यूजनी का एक चोरी किया गया आभूषण जो भागते समय गिरा था, वो संग्रहालय के बाहर मिला है. फिलहाल लूवर म्यूजियम कुछ दिनों के लिए बंद रहेगा.

---विज्ञापन---

सीसीटीवी फुटेज में क्या मिला?

म्यूजियम के बाहर की फुटेज में देखा गया कि पुलिस ने संग्रहालय के गेट और आसपास की सड़कें बंद कर दी थीं, जिससे लोग घबराकर बाहर भाग रहे थे. वहीं, पर्यटकों की भीड़ परिसर के बाहर इधर-उधर भटकती दिखी.

यह भी पढ़ें- ‘ट्रंप भड़के, गाली दी और फेंके कागज’, जेलेंस्की पर US प्रेसिडेंट को आया गुस्सा, जानें क्यों हुआ विवाद?

1911 में हुई थी लूवर म्यूजियम में डकैती

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब लूवर को चोरों ने निशाना बनाया है. 1911 में भी एक ऐसी ही घटना हुई थी, जब एक पूर्व कर्मचारी ने मोनालिसा की मूर्ति चुरा ली थी, हालांकि ये दो साल बाद इटली के फ्लोरेंस में बरामद हुई थी. वहीं, 1983 में भी लुटेरों ने लूवर से दो पुनर्जागरण काल के कवच चुरा लिए थे, जिन्हें लगभग 40 साल बाद बरामद किया गया. इस डकैती ने संग्रहालय की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

लूवर संग्रहालय में मेसोपोटामिया, मिस्र और शास्त्रीय दुनिया से लेकर यूरोपीय कलाकारों तक 33,000 से ज़्यादा प्राचीन और आधुनिक कलाकृतियां मौजूद हैं. इसके प्रमुख आकर्षणों में मोनालिसा, वीनस डी मिलो और विंग्ड विक्ट्री ऑफ समोथ्रेस शामिल हैं.

First published on: Oct 20, 2025 07:32 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.