हत्यारा NRI! पत्नी को 17 बार चाकू से गोदा, अब जिंदगीभर भुगतेगा सजा

NRI Convicted For Murder: एक भारतीय ने अपनी पत्नी को ही 17 बार चाकू से गोदकर उसकी बर्बर तरीके से हत्या कर दी। अब वह सारी जिंदगी अपने इस कर्म की सजा भुगतेगा, पढ़ें पूरा मामला…

Merine Joy, Who Murdered Brutally

Merine Joy, Who Murdered Brutally

India Origin Man Stabbed Wife 17 Times: अमेरिका में एक तरफ हेट क्राइम की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। वहीं अमेरिका में रहने वाले भारतीय भी एक दूसरे की जान की दुश्मन बन गए हैं। इसकी बानगी तब देखने को मिली, जब अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय ने अपनी पत्नी को ही 17 बार चाकू से गोदकर उसकी बर्बर तरीके से हत्या कर दी। अब वह सारी जिंदगी अपने इस कर्म की सजा भुगतेगा। हत्यारे पति को अमेरिका की कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं मृतका की मां ने बेटी के हत्यारे को उम्रकैद की सजा होने पर खुशी जताई और कहा कि मेरी बेटी की आत्मा को अब शांति मिली होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

दोषी के पत्नी के साथ संबंध काफी खराब थे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोषी का नाम फिलिप मैथ्यू है। उसने अपनी पत्नी मेरिन जॉय (26) की साल 2020 में बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस मामले में 13 साल बाद फैसला आया है। फिलिप ने उसी अस्पताल की पार्किंग में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी, जिसमें वह नर्स थी। अस्पताल का नाम ब्रोवार्ड हेल्थ कोरल स्प्रिंग्स है। फिलिप ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि मेरिन जॉय के साथ अकसर झगड़े होते थे। वह उसके साथ अपने तनावपूर्ण और गाली गलौज वाले रिश्ते को खत्म करने पर विचार कर रही थी। वह उसे सबक सिखाना चाहता था। इसलिए उसने उसके अस्पताल जाकर पार्किंग में उसकी गाड़ी को अपनी कार से टक्कर मारी।

विज्ञापन

मृतका ने मरने से पहले दिया था पुलिस को बयान

फिलिप ने बताया कि जब वह कार से उतरकर नीचे आई तो उसने उसे कई बार कार टक्कर मारी। वह घायल होकर नीचे गिर गई तो उसे अपनी कार से कुचल दिया। इसके बाद उसने जॉय पर 17 बार चाकू से वार किया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दम तोड़ने से पहले जॉय ने पुलिस को अपने बयान में फिलिप पर हत्या करने का आरोप लगाया। इसी बयान के आधार पर फिलिप को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। राज्य अटॉर्नी कार्यालय की प्रवक्ता पाउला मैकमोहन ने कहा कि मैथ्यू ने अपील करने का अधिकार छोड़ दिया, इसलिए मृत्युदंड को माफ करने का निर्णय लिया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ