Baraat on Yulu Bike Viral Video: शादी को यादगार बनाने के लिए बाइक पर दुल्हन लेने निकला दूल्हा, यूजर्स बोले-बैटरी खत्म हो गई ताे...

Baraat on Yulu Bike Viral Video: इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दुल्हा यूलू बाइक से दुल्हन को लेने पहुंच जाता है।

image - 2024-01-02T211142.776

Baraat on Yulu Bike Viral Video: अपनी शादी को लेकर हर कोई उत्साहित होता है। कुछ अलग करने के लिए लोग काफी पहले से प्लानिंग कर लेते हैं। शादी को यादगार बनाने के लिए लोग लाखों रुपये खर्च करते हैं। लोग शादी के फंक्शन को यादगार बनाने की पूरी कोशिश करते हैं। ऐसे में एक बरात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां लोग महंगी कारें और घोड़ा- गाड़ी से बरात लेकर जाते हैं। वहीं यह शख्स यूलू बाइक से अपनी दुल्हन को लेकर पहुंच गया। इस वीडियो को traaexploreweddings आईडी से इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

यूलू बाइक से बरात लेकर पहुंचा

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ढोल- नगाड़ों के साथ दूल्हा यूलू बाइक से बरात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच जाता है। केवल दूल्हा ही नहीं उसके दोस्त और रिश्तेदार भी यूलू बाइक सवार हैं। इस वीडियो के देखने के बाद लोग तरह- तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने इस शादी को इको- फ्रैंडली शादी बता रहे हैं। एक अन्य यूजर ने कहा कि यह वायरल होने का अच्छा तरीका है। लोग वायरल होने के लिए कुछ भी कर देते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि सोचो अगर इनकी बैटरी खत्म हो जाए तो यह मंडप  पर मुहूर्त तक पहुंच ही नहीं पाएगा।

1.2 मिलियन मिले व्यूज

वायरल वीडियो को अब तक 1.2 मिलियन व्यूज मिले हैं। वहीं इस वीडियो 53 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। लोग इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ