Israel Hamas war: इजराइल ने बताया कितना कमाते हैं हमास के नेता, चौंक जाएंगे कुल संपत्ति जानकर

Israel Hamas News: खालिद मशाल हमास पोलित ब्यूरो का संस्थापक सदस्य है और 2017 तक इसका अध्यक्ष भी रह चुका है।

Israel Hamas News

फाइल तस्वीर (ANI)

Israel Hamas Conflict: इजराइल और हमास के बीच जारी जंग के आज 23 दिन हो गए। इस बीच इजराइल ने एक ट्वीट कर बड़ा दावा किया है। इसमें हमास और उसके नेताओं की कमाई के आंकडे़ दिए गए हैं। इजराइल का दावा है कि हमास एक साल में 1 बिलियन डॉलर कमाता है। इजराइल का दवा है कि हमास के नेता अबू मरजौक की कुल संपत्ति 3 बिलियन डॉलर, हमास नेता खालिद मशाल की कुल संपत्ति 4 बिलियन डॉलर जबकि इस्माइल हानिये की कुल संपत्ति 4 बिलियन डॉलर है।

विज्ञापन

इसके साथ ही इजराइल ने हमास नेताओं की इतनी कमाई के बावजूद गाजा के लोगों के मुसीबत में होने की बात कही है। इजराइल के मुताबिक इमास के इतनी ज्यादा कमाई होने के बावजूद भी गाजा के लोगों के पास जरूरत की जीचों का अभाव है।

विज्ञापन

कहां रह रहा है खालिद मशाल

गौरतलब है कि खालिद मशाल वही है जिसने भारत के केरल में फिलिस्तिनयों के समर्थन वाली रैली को वर्चुअली संबोधित किया था। वह खालिद मशाल हमास पोलित ब्यूरो का संस्थापक सदस्य है और 2017 तक इसका अध्यक्ष भी रह चुका है। उसका जन्म खालिद जन्म वेस्ट बैंक में हुआ था। वह दूसरे मुस्लिम देशों से अपनी गतिविधियां चलाता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह कभी गाजा में नहीं रहा है, इस समय वह कतर में रह रहा है और वहीं से काम कर रहा है।

विज्ञापन

गाजा में जारी है मानवीय संकट

विज्ञापन

बता दें कि एक छोटे से इलाके गाजा की कुल आबादी लगभग 23 लाख है। यह दुनिया के अत्यधिक जनसंख्या घनत्व वाली जगहों में से एक है। यहां के लोग युद्ध के बाद से बुनियादी जरूरतों की चीजों के लिए भी तरस रहे हैं। वहां भोजन, पानी और चिकित्सा उपकरणों का अभाव हो गया है। इजराइल के हमले के बाद से गाजा में मानवीय संकट की स्थिति पैदा हो गई है। बिजली आपूर्ति नहीं होने से गाजा में अंधेरा छाया हुआ है। इजराइली सेना की तरफ से लगाता बम बरसाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ