हाशेम सफीद्दीन कौन जिसको कहा जा रहा था नसरुल्लाह का उत्तराधिकारी? इजराइली हमले में हुई मौत

Hashem Safieddine: इजराइल की सेना ने हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरुल्लाह के उत्तराधिकारी हाशेम सफीद्दीन को मौत के घाट उतार दिया है। कहा जा रहा है कि वह जल्द ही हिजबुल्लाह की कमान संभालने वाला था।

Hashem Safieddine
विज्ञापन

Hashem Safieddine: इजराइल लगातार हिजबुल्लाह के खात्मे के लिए हमले कर रहा है। इन हमलों में हिजबुल्लाह के कई नेताओं की मौत हो चुकी है। हाल ही में इजराइल रक्षा बलों (IDF) ने मंगलवार को खुलासा किया कि हाशेम सफीद्दीन को 8 अक्टूबर को बेरूत के दक्षिणी उपनगर में हवाई हमले में मार गिराया गया। इस हमले के दौरान लगभग 25 दूसरे हिजबुल्लाह नेता भी मारे गए थे।

चार अक्टूबर को इजरायल की सेना ने लेबनान के दहिया में स्थित हिजबुल्लाह के गुप्त मुख्यालय पर हमला किया था। उस वक्त हाशेम सफीद्दीन समेत कुल 25 लोग मुख्यालय में मौजूद थे।

विज्ञापन

कौन था हाशेम सफीद्दीन?

इजराइली हमले में जान गवांने वाला हाशेम सफीद्दीन नसरुल्लाह का चचेरा भाई था। कहा जा रहा था कि हसन नसरुल्लाह के मरने के बाद वही था जो हिजबुल्लाह की कमान संभालने वाला था। हाशेम सफीद्दीन फिलहाल हिजबुल्लाह की कार्यकारी परिषद का प्रमुख था। जानकारी के मुताबिक, 19 दिन बाद इजराइली सेना ने हाशेम सफीद्दीन की मौत का खुलासा किया है।

नसरुल्लाह के बाद बनना था उत्तराधिकारी

नसरुल्लाह के बाद हिजबुल्लाह को चलाने की जिम्मेदारी सफीद्दीन को मिलने वाली थी। सफीद्दीन नसरुल्लाह का कजिन था, जो अपने भाई की तरह ही काली पगड़ी पहने रहता था। सफीद्दीन का जन्म लेबनान में हुआ। 27 सितंबर को हसन नसरुल्लाह की मौत के बाद सफीद्दीन चर्चा में आए। हाशेम सफीद्दीन अपने उप महासचिव नईम कासिम के साथ मिलकर इजराइल के खिलाफ मोर्चा संभाला था।

विज्ञापन

हाशेम सफीद्दीन का एक भाई भी है, जिसका नाम अब्दुल्ला है। वह ईरान के तेहरान में हिजबुल्लाह के प्रतिनिधि के तौर पर काम करता है। अमेरिका 2017 में हाशेम सफीद्दीन को आतंकी घोषित कर चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ