भीषण ट्रेन हादसा! एक पटरी पर आमने-सामने 2 रेलगाड़ियां आपस में भिड़ीं, पैसेंजरों में मची चीख पुकार

Train Accident News: ब्रिटेन के वेल्स में 2 ट्रेनें अचानक एक पटरी पर आ गईं और आमने-सामने होते ही दोनों की जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत होते ही दोनों ट्रेनें पटरी से उतर गईं, जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। एक हजार से ज्यादा लोगों की जान दांव पर लग गई थी।

Train Accident UK

टक्कर लगते ही ट्रेनों पटरी से उतर गईं।

विज्ञापन

Two Trains Head On Collision: ब्रिटेन के वेल्स के ललनब्रीनमेयर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक पटरी पर 2 ट्रेनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। अचानक दोनों ट्रेनें एक ट्रैक पर एक दूसरे के सामने आ गईं और दोनों भिड़ गईं। टक्कर लगते ही पैसेंजरों में चीख पुकार मच गई। वहीं ड्राइवर बेहोश हो गया। एक पैसेंजर को दिल का दौरा पड़ गया। ड्राइवर के सिर में चोट लगी और उसका काफी खून बहा।

हादसे की जानकारी पैसेंजरों ने फोन करके पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। एयर एंबुलेंस भी हादसास्थल पर पहुंची। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने पैसेंजरों को रेस्क्यू करके ट्रेन से उतारा। घायल ड्राइवर और पैसेंजर को अस्पताल पहुंचाया। सभी यात्री खतरे से बाहर हैं। जिस पैसेंजर को दिल का दौरा पड़ा था, उसकी हालत भी अब ठीक है। वहीं ड्राइवर अस्पताल में उपचाराधीन है।

विज्ञापन

रूट पर ट्रेनों की आवाजाही रोकी गई

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा सोमवार शाम को भारतीय समयानुसार करीब साढ़े 7 बजे हुआ। श्रेसबरी से एबरिस्टविथ जाने वाली ट्रेन की टक्कर मैकिनलेथ से श्रेसबरी जाने वाली ट्रेन से हुई है। हादसा देखकर ड्राइवर बेहोश हो गया। 3 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। एम्बुलेंस और एक हेलीकॉप्टर पॉविस के ललनब्रीनमेयर में घटनास्थल पर पहुंचे और हेडलाइट्स पहने हुए कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त ट्रेन के डिब्बों से यात्रियों को निकाला, क्योंकि टक्कर लगते ही ट्रेन के कोच लॉक हो गए थे।

हादसे के चलते एबरिस्टविथ और श्रेसबरी के बीच सभी ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई। हादसा मध्य वेल्स में ललनब्रीनमेयर के ठीक बाहर कैम्ब्रियन लाइन पर हुआ। रेलवे ने अपने इंजीनियरों को भी हादसास्थल पर भेजा, जिन्होंने हादसा होने के कारणों की जांच की। वेल्स प्रशासन और राज्य सरकार ने हादसे की जांच रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन

कैम्ब्रियन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, डायफेड पॉविस पुलिस ने बताया कि हेलीकॉप्टर के जरिए घायलों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल पहुंचाया गया। मैकिनलेथ और कैर्सव्स के बीच मरम्मत का कार्य भी चल रहा है, इसलिए कोई ट्रेन पैसेंजरों को लेने नहीं आ पाई। इसलिए उन्हें बसों के जरिए उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ