Israeli PM Benjamin Netanyahu
विज्ञापन

Video: इजरायल में मचा बवाल! देश में ही थे Benjamin Netanyahu के दुश्मन, घर पर अटैक को लेकर खुलासा?

Israel PM House Attack Update: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू के घर पर ड्रोन अटैक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। उनके दुश्मन देश में ही छिपकर बैठे थे और उनकी जासूसी करके जानकारियां दुश्मनों तक पहुंचा रहे थे। देखें यह स्पेशल रिपोर्ट…

PM Benjamin Netanyahu House Drone Attack Update: इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच जंग अपने चरम पर है। लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह को खत्म करने का संकल्प लेने के बाद इजरायल लगातार लेबनान में हमले कर रहा है। 7 अक्टूबर 2023 से न सिर्फ एयर स्ट्राइक, बल्कि जमीनी लड़ाई भी जारी है। हिजबुल्लाह भी लगातार जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल पर मिसाइलें और ड्रोन दाग रहा है। हिजबुल्लाह ने तो इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू के घर पर भी हमला किया। इजरायल ने ड्रोन अटैक किया, जिसमें प्रधानमंत्री और उनका परिवार बाल-बाल बच गया। इजरायल की सेना ने इसकी जांच की तो पता चला कि दुश्मनों ने एजेंटों से जासूसी कराई थी। प्रधानमंत्री नेतनयाहू के दुश्मन अपने देश में ही छिपे थे।

सेना ने एक्शन लेते हुए 7 जासूस दबोचे हैं, जिनमें इजरायल का एक सैनिक भी शामिल है। यह 7 जासूस पैसों के लिए गद्दार बने। लालच में आकर देश के सैन्य ठिकानों, गोला बारूद और परमाणु हथियारों की जानकारी दुश्मनों तक पहुंचा रहे थे। 2 साल तक जासूसी करते हुए और इन्होंने करीब 600 मिशन पूरे किए। टाइम्स ऑफ इजराइल ने PM नेतन्याहू के घर ड्रोन अटैक की पुष्टि की। नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा बाहर गए हुए थे, इसलिए उनकी जान बच गई, लेकिन घर ध्वस्त हो गया। इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने इस एयर स्ट्राइक को रोकने में नाकाम रहा, लेकिन हमले की जांच करते हुए जासूसों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। देखें News24 की ये स्पेशल रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ