Iran Israel War: मुंह तोड़ जवाब देंगे...PM नेतन्याहू ने वार कैबिनेट बुलाई; ईरान ने दागी मिसाइलें और ड्रोन

Iran Israel War Updates: ईरान ने इजरायल पर मिसाइलें और ड्रोन दागकर युद्ध का बिगुल बजा दिया है। इजरायल ने भी मुंह तोड़ जवाब देने का ऐलान किया है। सीरिया में ईरान की एंबेसी पर एयर स्ट्राइक के जवाब में यह हमला किया गया है। इसका भविष्य क्या होगा? यह वक्त बताएगा।

Iran Israel war, Iran's deal with China, Chengdu J-10C Vigorous Dragon

ईरान और इजराइल

विज्ञापन

Iran Israel War Latest Updates: आखिरकार ईरान ने इजरायल पर हमला कर ही दिया। ईरान ने इजरायल पर शनिवार देररात करीब 200 ड्रोन और मिसाइल अटैक किए। हालांकि अमेरिका इजरायल के बचाव में आगे आया है और उसने कुछ मिसाइलों-ड्रोन को मार गिराया।

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (Islamic Revolutionary Guards) ने मिसाइलें दागी हैं और इस जंग में ईरान का साथ येमन भी दे रहा है। जंग के मद्देनजर इजरायल, ईरान, ईराक और जॉर्डन के एयरस्पेस को बंद कर दिया गया है। भारत समेत 6 देशों अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस और जर्मनी ने एडवाइजरी जारी करके अपने लोगों को अलर्ट किया है कि वे ईरान और इजरायल न जाएं।

विज्ञापन

 

क्यों छिड़ी दोनों देशों के बीच जंग?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गत एक अप्रैल को इजरायल ने सीरिया में ईरानी एंबेसी पर एयर स्ट्राइक की थी। इस हमले में ईरान के 2 वरिष्ठ सेना अधिकारी मारे गए थे। इनके अलावा 11 लोग भी इस हमले में मौत का शिकार बने थे। ईरान ने इस हमले का बदला लेने की धमकी देते हुए इजरायल पर अटैक करने का ऐलान किया था। अमेरिका को भी चेतावनी दी थी कि अगर वह इजरायल के समर्थन में आया तो उसे भी टारगेट किया जाएगा। इस कारण इजरायल और ईरान के बीच जंग छिड़ी है।

विज्ञापन

ईरान ने कब्जाया इजरायल का शिप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिन ईरान की सेना ने एक कार्गो शिप कब्जा लिया है। यह शिप ओमान की खाड़ी से होर्मुज पास होते हुए भारत की ओर आ रहा था। शिप के क्रू मेंबर्स में 20 लोग हैं और इसके अलाव शिप पर 17 भारतीय भी हैं। यह शिप लंदन की कंपनी का है और इसका मालिक इजरायल का एक अरबपति है, जिस पर पुर्तगाल का नेशनल फ्लैग लगा है।

 

विज्ञापन

इजरायल के प्रधानमंत्री ने दिया जवाब

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के हमला करने की पुष्टि करते हुए इजराइली सेना के प्रवक्ता डेनियार हगारी ने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है। मिसाइलों के अटैक से मामूली नुकसान हुआ है, लेकिन हम चुप नहीं बैठेंगे। हर अटैक का जवाब दिया जाएगा। इजरायल की एयर फोर्स ईरान पर पलटवार करने के लिए तैयार है। वार कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। वहीं देश के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भी तेवर दिखाते हुए कहा कि इजरायल अपने दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब देना जानता है। ईरान को भी जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ