जयशंकर ने किया फोन तो घुटनों पर आया ईरान, 17 क्रू मेंबर को लेकर आई ये खुशखबरी

Iran Israel War Update Photos: इजराइली अखबार टाइम्स ऑफ इजराइल ने कहा कि रविवार देर रात नेतन्याहू ने वाॅर कैबिनेट की बैठक की। बैठक में ईरान के हमले का जवाब देने का निर्णय लिया गया है।

Iran Israel War Update

विदेश मंत्री एस जयशंकर.

Iran Israel War Update Photos: इजराइल पर ईरान के हमले के बाद रविवार को पीएम नेतन्याहू के अगुवाई वाली कैबिनेट मीटिंग में तय हुआ कि ईरान को इजराइल पर किए गए हमले का अंजाम भुगतना होगा. यानी इजराइल, ईरान के हमले का जवाब देगा, लेकिन कब यह अभी तय नहीं हो पाया है। टाइम्स ऑफ इजराइल ने दावा किया कि इजराइल जल्द ही ईरान पर राॅकेट और मिसाइलों से हमला बोल सकता है। इस बीच भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री ईरान में मौजूद जहाज पर 17 भारतीयों की रिहाई के लिए ईरानी विदेश मंत्री से बात की।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें जहाज को लेकर ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे है। हम कब्जे में लिए गए जहाज के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। हम जल्द ही भारत सरकार के अधिकारियों को जहाज में सवार क्रू मेंबर्स से मिलने की अनुमति देंगे।

आईडीएफ ने हटाई इजराइल में लगी पाबंदियां

ईरान के हमले के 24 घंटे बाद ही आईडीएफ ने देश में स्कूल और काॅलेज में लगी पाबंदियों को हटा दिया था। इसके साथ ही भीड़ और जनसभाओं पर भी रोक लगा दी गई थी। सभी पाबंदियां सोमवार रात 11 बजे तक के लिए जारी की गई थीं लेकिन इससे पहले ही जनसभाओं पर से रोक हटा दी गई है। वहीं यूएनएससी में ईरान के राजदूत ने कहा कि हम युद्ध नहीं चाहते हैं हमने अपनी सुरक्षा के लिए हमला किया है। हमने इजराइल की मिलिट्री बेस को टारगेट किया। हम जंग को बढ़ाना नहीं चाहते हैं। वहीं इजराइल के राजदूत ने कहा कि दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध को टालने के लिए ईरान को रोकना बेहद जरूरी है।

तस्वीर इजराइल के अराद शहर की है। एक पिकअप ट्रक में ईरानी मिसाइल का हिस्सा रखा हुआ है।

जानें ईरान ने क्यों किया ऑपरेशन टू प्राॅमिस

बता दें कि शनिवार 13 अप्रैल को ईरान ने इजराइली अरबपति के मालिकाना हक वाले जहाज पर कब्जा कर लिया था। भारत आ रहे शिप पर 17 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार थे। ईरान की सेना ने शनिवार देर रात 3 बजे इजराइल पर करीब 300 ड्रोन और मिसाइल से हमला किया था। हालांकि इजराइल ने मित्र देशों के साथ मिलकर अधिकांश मिसाइलों और ड्रोन को रोक दिया था। हमले में इजराइल के नेवातिम एयरफोर्स बेस को नुकसान पहुंचा था। ईरान ने इस हमले को ‘ऑपरेशन टू प्राॅमिस’ नाम दिया है। इस विवाद की शुरुआत शुरुआत इजराइल ने की थी उसने 1 अप्रैल को सीरिया की राजधानी दमिश्क में मिसाइल से हमला कर 2 टाॅप ईरानी कमांडर्स समेत 13 लोगों को मार गिराया था। इसके बाद से ही ईरान लगातार हमले की धमकी इजराइल को दे रहा था।

तस्वीर अराद शहर के उस घर की है, जिसके ऊपर ईरान बम का हिस्सा (श्रैप्नेल) आकर गिरा था। हमले में 7 साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ