---विज्ञापन---

दुनिया

ईरान ने 800 लोगों की फांसी टाली तो हमले से पीछे हटा अमेरिका, पर विकल्प खुले

Iran Protest: ईरान में जारी उथल-पुथल के बीच व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान ने 800 लोगों को फांसी देने की सजा सुनाई थी, उसे अब वापस ले लिया गया है.

Author Written By: Varsha Sikri Updated: Jan 16, 2026 08:21
America warns Iran
Credit: Social Media

ईरान में जारी विरोध प्रदर्शन हर दिन एक नया मोड़ ले रहा है. अमेरिका लगातार ईरान को चेतावनी दे रहा था कि अगर ईरान के प्रदर्शनकारियों पर हो रहा अत्याचार नहीं रोका गया तो अंजाम बुरा होगा. इसी बीच गुरुवार को व्हाइट हाउस ने ये दावा किया है कि राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव के बाद ईरान ने 800 लोगों की फांसी रद्द कर दी है और फिलहाल अमेरिका कोई हमला नहीं करेगा, लेकिन वो अपने विकल्प खुले रखेगा.

ये भी पढ़ें: ईरान में फंसे भारतीयों को जल्द भारत लाएगी सरकार, विदेश मंत्रालय हुआ एक्टिव

---विज्ञापन---

‘भविष्य में हुआ तो भुगतने होंगे अंजाम’

व्हाइट्स हाउस ने कहा है कि अमेरिका फिलहाल ईरान पर कोई हमला नहीं करेगा. लेकिन अमेरिका अपने विकल्प खुले रखेगा. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने एक सवाल के जवाब में इस बात का आधिकारिक खुलासा किया है. लेविट ने कहा कि ईरान में सत्ता विरोधियों की हत्या रुक गई है और अगर भविष्य में ऐसा कुछ हुआ तो खामेनेई सत्ता को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

अमेरिका के फैसले के पीछे कौन?

लेविट के मुताबिक, ट्रंप ईरान के अंदर हो रहे घटनाक्रमों पर करीब से नजर रख रहे हैं और उन्हें ईरानी अधिकारियों से आश्वासन मिला है कि फांसी और हत्याएं बंद हो जाएंगी. अमेरिका के पीछे हटने के फैसले में उसके मित्र देश कतर, सऊदी अरब और ओमान की अहम भूमिका मानी जा रही है. इन देशों ने अमेरिका को ईरान पर फिलहाल हमला नहीं करने की सलाह दी और समझा भी लिया.

ये भी पढ़ें: जब ईरान ने युद्ध में पाकिस्तान का दिया था साथ…, जानिए इस्लामिक क्रांति से पहले कैसा था भारत और ईरान का नाता?

First published on: Jan 16, 2026 06:31 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.